गुजरात हाईकोर्ट : बिना सहमति

blog-img

गुजरात हाईकोर्ट : बिना सहमति
बच्चे को विदेश से लाना अवैध कस्टडी

गुजरात उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए एक पिता को निर्देश दिया है कि वह अपने 5 वर्षीय बेटे की कस्टडी अपनी पत्नी को सौंप दे, ताकि बच्चे को वापस कनाडा ले जाया जा सके। अदालत ने पिता द्वारा बच्चे की कस्टडी को अपने पास रखने को गैर कानूनी बताया, क्योंकि वह मां की अनुमति के बिना बच्चे को कनाडा से भारत लाया था। इस मामले में बच्चे की मां ने गुजरात हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी, जिसमें उसने बताया कि कनाडा की अदालत द्वारा बच्चे का कानूनी संरक्षक घोषित किए जाने के बावजूद पिता बच्चे को अवैध रूप से भारत ले आया था।

रिपोर्ट के अनुसार इस कपल की शादी साल 2018 में टोरंटो में हुई थी, और इसके बाद साल 2020 में कनाडा में उनके घर एक बेटे ने जन्म लिया था। पैदा होने के बाद से बच्चा कनाडा में ही रहा और वहीं पला-बढ़ा था। सुनवाई के दौरान इसी बात का जिक्र करते हुए और बच्चे की कस्टडी उसकी मां को वापस देते हुए अदालत ने कहा, 'विदेश में पैदा हुए बच्चे को भारत जैसे देश में लाना और उसे उसकी मां से दूर रखने पर मजबूर करना, हमारी नजर में बच्चे के लिए बहुत पीड़ादायी अनुभव है।' 

अदालत ने आगे कहा, 'बच्चे को वहां पर जो सुरक्षित माहौल मिला हुआ था, वह यहां लाने पर एक नए और अनजान माहौल में बदल गया होगा, साथ ही उसे ऐसे लोगों के साथ तालमेल बैठाने के लिए मजबूर होना पड़ा होगा, जो उसके लिए पूरी तरह से अजनबी हैं।'

दिसंबर 2025 में पिता बच्चे की मां की अनुमति के बगैर बच्चे को भारत ले आया था। सुनवाई के दौरान पिता ने बच्चे की कस्टडी अपने पास रखने के लिए अदालत में दलील देते हुए कहा कि हिंदू होने के नाते बच्चे को हिंदू सांस्कृतिक मूल्यों, भारतीय संस्कारों और पारंपरिक हिंदू पहचान के साथ पालना बेहतर होगा। इसके साथ ही पिता ने पत्नी के अन्य संबंध होने का दावा करते हुए कहा कि, 'बेटे के लिए भी यह बिल्कुल सही नहीं होगा कि वह अपनी मां को एक अस्वस्थ रिश्ते में रहते हुए देखे और अनुभव करे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कनाडा में रहने वाले इस पति-पत्नी के बीच जब वैवाहिक कलह काफी बढ़ गई, तो मार्च 2024 में पति भारत लौट आया। इसके बाद से ही बच्चा अपनी मां के साथ रह रहा था। इसी दौरान मां ने कनाडा के एक कोर्ट में अपील करते हुए अपने बेटे के गार्जियनशिप अधिकार मांगने के लिए अर्जी दी, और इसके बाद से ही दोनों पक्षों के बीच इस मामले को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही थी। हालांकि, अदालत ने उसके हिंदू और संस्कृति वाले तर्क को मानने से इनकार कर दिया और कस्टडी मां को सौंपने का फैसला सुनाते हुए कहा, 'चूंकि बच्चे की कस्टडी कानूनी तौर पर उसकी मां के पास थी और उसे मां की अनुमति के बिना ही कनाडा से भारत लाया गया है, इसलिए पिता के पास बच्चे की कस्टडी को गैर-कानूनी ही माना जाएगा।' 

इसके साथ ही हाई कोर्ट ने पिता को बच्चे का OCI कार्ड और पासपोर्ट लौटाने का आदेश भी दिया, और साथ ही उसे कनाडा ले जाने के लिए उसकी कस्टडी उसके नाना-नानी को सौंपी गई है ताकि वे उसे सुरक्षित कनाडा वापस ले जा सकें।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है , लिंग चयन, जांच कानून सख्त हो

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिंग चयन जैसी अवैध प्रथाएं अब भी जारी हैं। कोर्ट ने कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं जर...

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया