मप्र हाईकोर्ट : लड़की बालिग है, उसे अपनी

blog-img

मप्र हाईकोर्ट : लड़की बालिग है, उसे अपनी
पसंद से रहने का पूरा अधिकार

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने एक अहम मामले में साफ कर दिया कि अगर लड़की बालिग है तो उसे अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने और उसके साथ रहने का पूरा अधिकार है। इसी आधार पर कोर्ट ने बाबिता तोमर की याचिका को खारिज कर दिया। यह मामला बाबिता तोमर की याचिका से जुड़ा था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी नंदिनी तोमर को अभिषेक शर्मा ने अपने पास जबरन रखा हुआ है। इस पर कोर्ट ने नंदिनी को पेश करने के निर्देश दिए।

मर्जी से विवाह की पुष्टि

सुनवाई के दौरान नंदिनी तोमर खुद कोर्ट में पेश हुईं। पुलिस थाना गोला का मंदिर की सब-इंस्पेक्टर शिखा डंडोतिया नंदिनी को लेकर कोर्ट पहुंचीं। जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस पुष्पेंद्र यादव की बेंच ने नंदिनी से सीधे सवाल किया। इस पर नंदिनी ने साफ कहा कि वह बालिग है और जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर में बीकॉम एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। उसने अपनी मर्जी से अभिषेक शर्मा से शादी की है और वह उसके साथ ही रहना चाहती है।

 

ये भी पढ़िए ....

छग हाईकोर्ट : युवती बालिग और सहमति तो यौन शोषण नहीं माना जा सकता

ओडिशा हाईकोर्ट : विवाह के लिए बेटी की रजामंदी जरूरी

18 साल के पहले बालिका का नहीं कराएंगे विवाह, राजस्थान हाईकोर्ट ने माता-पिता से लिया वचन

 

कोर्ट का निर्णय

अभिषेक शर्मा ने भी कोर्ट में कहा कि उसने नंदिनी से अपनी इच्छा से विवाह किया है और वह उसका पूरा ख्याल रखेगा। उसने यह भी भरोसा दिलाया कि नंदिनी की पढ़ाई जारी रखी जाएगी और उसे किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। दोनों की बात सुनने के बाद कोर्ट ने माना कि नंदिनी बालिग है और अपनी मर्जी से पति के साथ रहना चाहती है, इसलिए उसे रोका नहीं जा सकता। कोर्ट ने कहा कि अब इस याचिका का कोई मतलब नहीं रह जाता।

 'शौर्या दीदी' की जिम्मेदारी

हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि नंदिनी जब चाहे अपने माता-पिता से मिल सकती है और उनके घर आ-जा सकती है। कोर्ट ने इस मामले में सरकारी वकील अंजलि ज्ञानानी और सब-इंस्पेक्टर शिखा डंडोतिया को शौर्या दीदी की जिम्मेदारी भी दी, ताकि वे नंदिनी और उसके परिवार का ध्यान रख सकें।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है , लिंग चयन, जांच कानून सख्त हो

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिंग चयन जैसी अवैध प्रथाएं अब भी जारी हैं। कोर्ट ने कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं जर...

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया