भोपाल में चिकित्सा उपकरणों का

blog-img

भोपाल में चिकित्सा उपकरणों का
अनोखा बैंक संचालित कर रहीं महिलाएं

छाया : नवदुनिया 

भोपाल के भेल सोनागिरी में गरीब असहाय पीड़ित लोगों की सेवा के लिए सकारात्मक सोच संस्था की महिलाओं ने मेडिकल इक्युपमेंट बैंक के जरिए लोगों की ओर मदद के हाथ बढ़ाए हैं। जरूरतमंद मरीजों को यहां से वॉकर से लेकर व्हील चेयर, बीपी मशीन, वुडन स्टिक जैसे चिकित्सा उपकरण अमानत राशि पर उपलब्ध हो रहे हैं।  

भेल क्षेत्र की सोनागिरी शहर की ऐसी पहली कालोनी हैं, जहां के मिल्खा सिंह खेल मैदान पर तीन वर्षों से चिकित्सा उपकरण बैंक चल रहा है। खास बात यह है कि महिलाएं इस अनोखे बैंक का संचालन कर रहीं हैं वह भी पूरी तरह निशुल्क। जरूरत पड़ने पर लोग इस बैंक से अपने बीमार स्वजनों के लिए चिकित्सा उपकरण ले जाते हैं और उपयोग करने के बाद वापस जमा कर जाते हैं। इसके लिए लोगों से संबंधित उपकरण ले जाने के लिए पैसे जमा कराए जाते हैं, ताकि कोई यदि वापस नहीं करता है या फिर संबंधित उपकरण गुम जाते हैं, तो दिए गए उपकरण की जगह महिलाएं दूसरा उपकरण खरीद कर बैंक में रख सकें, हालांकि ऐसा न के बराबर होता है कि जो उपकरण ले जाए, वो उपयोग करने के बाद बैंक में जमा करने न आए। महिलाओं की इस छोटी से पहल का लाभ सोनागिरी के अलावा आसपास की ​कॉलोनियों के बीमार लोगों को मिल रहा है। कल्पना नगर, पिपलानी, इंद्रपुरी, अयोध्या बायपास की एक दर्जन से अधिक ​कॉलोनियों  के लोग जरूरत पड़ने पर चिकित्सा उपकरण ले जाते हैं और उपयोग करने के बाद वापस दे जाते हैं।

ऐसे आया विचार

कोरोना के समय ऐसे लोग घरों में 14 दिनों के लिए आइसोलेट रहे। ऐसे में ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, बीपी की जांच करने के लिए स्फिग्मोमैनोमीटर, व्हील चेयर, पलंग की जरूरत पड़ी थी। लोगों को अस्पतालों में पलंग नहीं मिल रहे थे। यह समस्या दूर करने के लिए श्रद्धा मायन्दे के मन में यह विचार आया कि क्यों न चिकित्सा उपकरण बैंक शुरू किया जाए, जिससे आगामी समय में कोरोना जैसी कोई वैश्विक बीमारी आए तो पीड़ितों को चिकित्सा उपकरणों के लिए परेशान न होना पड़े। दरअसल मायन्दे के भाई की चिकित्सा उपकरण नहीं मिलने से कोरोना के समय मृत्यु हो गई थी। ऐसे में उन्होंने यह विचार संस्था की किरण शर्मा, पकंजा सहित अन्य महिलाओं के समक्ष यह विचार रखा।

बैंक में रखे हैं दो लाख रु. के चिकित्सा उपकरण

सकारात्मक सोच संस्था की महिलाओं ने अपनी बचत के पैसों से 25 हजार रुपये एकत्रित किए। इससे दो व्हील चेयर, एक ऑक्सीजन सिलेंडर सहित कुछ छोटे-छोटे चिकित्सा उपकरण बैंक में रखे। लोगों को यह विचार अच्छा लगा और फिर लोगों ने दान देना शुरू किया।​  वर्तमान में बैंक में छह व्हील चेयर, तीन पलंग, तीन हवा वाले गद्दे, 10 वॉकर, पांच टॉयलेट सीट, दो ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीमीटर, बीपी की जांच करने के लिए स्फिग्मोमैनोमीटर सहित अन्य जरूरी उपकरण हैं। आज दो लाख रुपये तक चिकित्सा उपकरण बैंक में रखे हुए हैं।

सन्दर्भ स्रोत : नवदुनिया 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार
न्यूज़

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार , नेशनल रिसोर्स टीचर गोल्ड प्लाक सम्मान

देशभर के 100 वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों के बीच हुआ चयन. कॉर्निया रोगों और बच्चों में अंधत्व रोकथाम पर अहम योगदान, गुरुसंगम...

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक
न्यूज़

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक , घावों के लिए नेचुरल हर्बल क्रीम

डायबिटीज मरीजों के घाव भर देगी ये खास क्रीम, हर्बल गुणों से भरपूर, नहीं कोई साइड इफेक्ट,डायबिटिक मरीजों का घाव भरेगा तुर...

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण
न्यूज़

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण

अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन
न्यूज़

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन

पूजा  ने अपनी उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर ऑल इंडिया गार्ड ऑफ़ ऑनर टीम में अपना स्थान पाया। प्रदेश...

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन
न्यूज़

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन

मध्य प्रदेश से इकलौती खिलाड़ी, शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व