दीपा ने बाइक से अकेले 8 दिन में तय किया

blog-img

दीपा ने बाइक से अकेले 8 दिन में तय किया
इंदौर से नेपाल तक 3 हजार किमी का सफर

छाया : दैनिक भास्कर 

इंदौर की राइडर दीपा दुबे (Deepa Dubey ) ने लद्दाख और स्पीति घाटी (Ladakh and Spiti Valley) में सोलो राइडिंग (Solo Rider) का अनुभव करने के बाद हाल ही में इंदौर से नेपाल के मुक्तिनाथ (Muktinath) धाम तक सोलो बाइक राइड पूरी कर मिसाल कायम की है। उन्होंने तीन हजार किमी की यह चुनौतीपूर्ण यात्रा महज 8 दिन में पूरी की। 160 सीसी की बाइक पर दीपा ने इस यात्रा में न सिर्फ भौगोलिक सीमाएं पार कीं, बल्कि आत्मविश्वास, तैयारी और अनुभव से मुश्किल रास्तों को भी आसान बना दिया।

सम्भवतः ऐसा करने वाली वे प्रदेश की पहली फीमेल सोलो राइडर (Female Solo Rider) हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की सोलो ट्रिप्स (Solo Trips) शुरू करने से पहले बाइक की बेसिक रिपेयरिंग (Basic Repairing) खुद सीखी थी, जैसे नट कसना, ट्यूबलेस टायर का पंचर बनाना, एयर पाइप की दिक्कतें समझना और हल करना। यह सीख काम भी आई। रास्ते में एक बार बाइक स्टार्ट नहीं हो रही थी, तब तकनीकी समझ ने आगे बढ़ने में मदद की। ऐसी जानकारी से आप दूसरों की मदद भी कर सकते हैं। 

लद्दाख और स्पीति वैली भी होकर आई

दीपा इससे पहले 2022 में लद्दाख और 2024 में स्पीति वैली की अकेले यात्रा कर चुकी हैं। यही अनुभव उन्हें नेपाल (nepal) की कठिन राइड में काम आया। वे बताती हैं कि पोखरा (pokhra) से मुक्तिनाथ तक का 150 किलोमीटर का सफर लगभग पूरा सड़क से हटकर है- सीमित संसाधन पतली सड़कें, उबड़-खाबड़ रास्ते और कीचड़ शामिल हैं। उन्होंने गूगल मैप्स और स्थानीय लोगों से रास्ते की जानकारी ली, साथ ही गूगल मैप्स द्वारा दिए गए रास्ते को भी क्रॉस-चेक किया। वे कहती हैं कि कई बार गूगल मैप भी गलत रास्ता बता देता है। यदि रास्ता संकरा या खराब दिखाई दे तो तुरंत रुककर क्रॉस चेक करना जरूरी है। 

मनोबल बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती 

दीपा बताती हैं कि उन्हें बचपन में साइकिलिंग का शौक था।बाद में यह शौक बाइक राइडिंग में बदल गया। दूर दराज के क्षेत्रों पर राइड करने से पूर्व उन्होंने जामगेट और महू के आस-पास के उन गांवों में प्रैक्टिस की थी, जो पथरीले और उबड़-खाबड़ है। दीपा ने अगस्त 2021 में एवेंजर 160 बाइक खरीदी। इससे पहले उनके पास बाइक नहीं थी। बाइक से यात्रा के दौरान मैंने यह महसूस किया कि राइड्स में तापमान या अकेला होना उतनी बड़ी चुनौती नहीं हैं, जितना चुनौतीपूर्ण है हौसला बनाए रखना। रास्ते में कई परेशानियां आती हैं, यहीं खुद को संभालना होता है। दीपा कहती हैं अकेले बाइक टूरिंग से धैर्य, शक्ति और स्पष्टता बढ़ती है। मनोबल बनाए रखना ही ऐसी राइड्स पर सबसे मुश्किल होता है। 

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार
न्यूज़

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार , नेशनल रिसोर्स टीचर गोल्ड प्लाक सम्मान

देशभर के 100 वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों के बीच हुआ चयन. कॉर्निया रोगों और बच्चों में अंधत्व रोकथाम पर अहम योगदान, गुरुसंगम...

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक
न्यूज़

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक , घावों के लिए नेचुरल हर्बल क्रीम

डायबिटीज मरीजों के घाव भर देगी ये खास क्रीम, हर्बल गुणों से भरपूर, नहीं कोई साइड इफेक्ट,डायबिटिक मरीजों का घाव भरेगा तुर...

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण
न्यूज़

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण

अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन
न्यूज़

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन

पूजा  ने अपनी उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर ऑल इंडिया गार्ड ऑफ़ ऑनर टीम में अपना स्थान पाया। प्रदेश...

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन
न्यूज़

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन

मध्य प्रदेश से इकलौती खिलाड़ी, शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व