बैतूल की डॉ.सृष्टि ने पूरे प्रदेश में किया

blog-img

बैतूल की डॉ.सृष्टि ने पूरे प्रदेश में किया
टॉप,  राज्यपाल करेंगे सम्मानित

छाया :  लाइव डेली खबर

बैतूल। जिले की बेटी डॉक्टर सृष्टि सोनी को आगामी 3 मई को प्रदेश के राज्यपाल द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2017 के बीएचएमएस बैच की छात्रा रही सृष्टि ने वर्ष 2022 में थर्ड ईयर की परीक्षा में मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर के अंतर्गत पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

सृष्टि सोनी ने अपनी चिकित्सा शिक्षा भोपाल स्थित रानी दुलैया स्मृति होम्योपैथिक कॉलेज से प्राप्त की है। पढ़ाई के दौरान उन्होंने निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और थर्ड ईयर की परीक्षा में उन्होंने सबसे ज्यादा अंक हासिल कर प्रदेश में उच्च स्थान हासिल किया। इसी उपलब्धि के लिए उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा राज्यपाल के हाथों गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।

डॉ. सृष्टि सोनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता शशि कुमार सोनी, पति लोकेश सोनी, शिक्षकों और इष्ट मित्रों को दिया है। उनका कहना है कि यह उपलब्धि उनके अकेले की नहीं बल्कि पूरे परिवार और मार्गदर्शकों की मेहनत और प्रेरणा का परिणाम है। सृष्टि वर्तमान में होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में सेवा दे रही हैं और समाज में होम्योपैथिक चिकित्सा को बढ़ावा देने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह आगे भी बैतूल जिले में रहकर चिकित्सीय सेवाएं देंगी। 

3 मई को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में डॉक्टर सृष्टि को यह प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। उनके इस सम्मान से जिले में उत्साह और गौरव का माहौल है।

सन्दर्भ स्रोत :  लाइव डेली खबर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था,
न्यूज़

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था, , श्रुतिका और तनिष्का चीन में दिखाएंगी दम

30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में देवास की बेटियां चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता
न्यूज़

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता , ठाकुर की पहली लघु फिल्म ‘खिलावड़ी’

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बनाई पहचान, बांछड़ा समुदाय की बेटियों के संघर्ष को पर्दे पर लाती ‘खिलावड़ी’

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप
न्यूज़

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप

आकाशवाणी की संगीत स्वर चयन समिति में भी शामिल