2025 की टॉप 10 गेम चेंजर महिलाओं

blog-img

2025 की टॉप 10 गेम चेंजर महिलाओं
में शामिल भोपाल की डॉ. मधु शर्मा

भोपाल। भोपाल रेल मंडल में कार्यालय अधीक्षक (Office Superintendent in Bhopal Railway Division) के पद पर कार्यरत डॉ.मधु शर्मा को 2025 की भारत की टॉप 10 गेम चेंजर महिलाओं में शामिल किया गया है। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिया गया। यह उपलब्धि 116 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई।

डॉ. मधु शर्मा का नाम रिलायंस की ईशा अंबानी, नायका की फाल्गुनी नायर और अभिनेत्री तृप्ति डिमरी जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ इस सूची में दर्ज हुआ है। यह न केवल भोपाल बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

समाज सेवा में दो दशक से सक्रिय

डॉ. मधु शर्मा पिछले 20 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने झुग्गी बस्तियों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का बीड़ा उठाया है। वे बच्चों को नि:शुल्क अंग्रेजी और अन्य विषयों की शिक्षा देती हैं। इसके साथ ही, वे दिव्यांगजनों के लिए ऑडियो बुक्स रिकॉर्ड करने का कार्य भी कर रही हैं, जिससे उनकी शिक्षा को और अधिक सुलभ बनाया जा सके। पिछले दो दशक से भी अधिक समय से ये गाँव-गाँव जाकर बच्चों के लिए काम करती हैं।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न समाचार पत्र

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान