दिल्ली हाईकोर्ट : बिना साथ रहे दंपति

blog-img

दिल्ली हाईकोर्ट : बिना साथ रहे दंपति
को एक साल इंतजार जरूरी नहीं

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जिस विवाह का कभी उपभोग (consummation) नहीं हुआ और जिसमें पति-पत्नी एक दिन भी साथ नहीं रहे, ऐसे रिश्ते को जारी रखने के लिए पक्षकारों को बाध्य करना असाधारण कठिनाई (Exceptional Hardship) है।  जस्टिस विवेक चौधरी और जस्टिस रेणु भटनागर की खंडपीठ ने फैमिली कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें आपसी सहमति से तलाक के लिए एक वर्ष की अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि में छूट देने से इनकार किया गया था। 

क्या है मामला

मामले के अनुसार, पक्षकारों का विवाह 30 मार्च 2025 को आर्य समाज मंदिर में हुआ और 2 अप्रैल 2025 को उसका पंजीकरण कराया गया। हालांकि, दोनों कभी साथ नहीं रहे और विवाह का उपभोग भी नहीं हुआ। शादी के तुरंत बाद दोनों अपने-अपने माता-पिता के घर अलग रहने लगे। सात महीने के भीतर ही दोनों ने हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13-बी(1) के तहत आपसी सहमति से तलाक की संयुक्त याचिका दायर की। साथ ही धारा 14 के तहत एक वर्ष की वैधानिक अवधि से पहले याचिका स्वीकार करने की अनुमति मांगी।  फैमिली कोर्ट ने यह कहते हुए आवेदन खारिज कर दिया था कि “असाधारण कठिनाई” का मामला स्थापित नहीं हुआ है। 

हाईकोर्ट की टिप्पणी

हाईकोर्ट ने कहा कि दंपति कभी साथ नहीं रहे, विवाह का उपभोग नहीं हुआ, कोई संतान नहीं है और साथ रहने की कोई वास्तविक संभावना नहीं है ऐसी स्थिति में विवाह केवल कागजों पर मौजूद है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि विवाह का पंजीकरण केवल वैधानिक औपचारिकता है, इससे वैवाहिक संबंधों की व्यवहारिकता सिद्ध नहीं होती। पीठ ने कहा कि जब सहवास हुआ ही नहीं, तो ‘शादी बचाने के प्रयास’ का सवाल भी नहीं उठता।

क्या आदेश दिया गया

हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का 9 दिसंबर 2025 का आदेश रद्द कर दिया और धारा 14 के तहत छूट देते हुए पक्षकारों को एक वर्ष की अवधि पूरी होने से पहले ही आपसी सहमति से तलाक की याचिका आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी। मामला अब फैमिली कोर्ट को वापस भेज दिया गया है, जहां धारा 13-बी के तहत याचिका पर शीघ्र सुनवाई होगी।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...