दतिया से  कुपोषण के दाग मिटाने मैदान में उतरेंगी अफसरों की पत्नियां

blog-img

दतिया से  कुपोषण के दाग मिटाने मैदान में उतरेंगी अफसरों की पत्नियां

छाया : द वायर हिंदी डॉट कॉम

दतिया जिले के आदिवासी बाहुल्य आंगनबाड़ी केंद्रों में दर्ज अतिकुपोषित बच्चों की देखभाल अब अफसरों की पत्नियां करेंगी। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने अधिकारियों और उनकी पत्नियों की बैठक लेकर इस अनोखी पहल की शुरुआत की। जिले की 1010 आंगनबाड़ी केंद्रों में करीब 400 अतिकुपोषित बच्चे हैं। पहले इन केंद्रों को अधिकारियों को गोद दिया गया था, लेकिन विभागीय कामकाज के दबाव में वे निरंतर निगरानी नहीं कर पाते थे। अब उनकी पत्नियां सप्ताह में एक दिन केंद्र जाकर बच्चों का हालचाल लेंगी और पोषण आहार की गुणवत्ता पर भी नजर रखेंगी।

मेरी आंगनबाड़ी, मेरी जिम्मेदारी अभियान

बैठक के दौरान दतिया कलेक्टर की पत्नी राधिका वानखड़े ने वार्ड 34 स्थित केंद्र के 50 बच्चों को गोद लिया। उन्होंने कहा, हर सप्ताह बच्चों से मिलेंगी, त्योहार भी साथ मनाएंगी। इसी तरह डीपीओ अरविंद उपाध्याय की पत्नी श्वेता उपाध्याय, सीएमएचओ डॉ. बीके वर्मा की पत्नी डॉ. भावना वर्मा सहित अन्य ने भी विभिन्न केंद्रों की जिम्मेदारी ली। कलेक्टर ने कहा, यह अभियान 'मेरी आंगनबाड़ी, मेरी जिम्मेदारी' के तहत शुरू किया है। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।

सन्दर्भ स्रोत : पत्रिका समाचार पत्र

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व