इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली भोपाल

blog-img

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली भोपाल
की आकृति ने आवाज से बनाई पहचान

छाया : एमपी ब्रेकिंग न्यूज़

भोपाल (Bhopal) की युवा गायिका आकृति मेहरा (Aakriti Mehra) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपने एक स्पेशल गाने 'इश्क हुआ' के कारण देश में चर्चा में आई आकृति को हालांकि ये मुकाम एक दिन में नहीं मिल गया, छोटी-छोटी सफलता से उन्होंने पहचान बनाई है। देशभर में स्टेट और नेशनल लेवल पर अपने सुरों का जादू बिखेर चुकी आकृति को लता मंगेशकर सुगम संगीत अवॉर्ड, एसडी बर्मन सुरमणि अवॉर्ड और थाइलैंड में इंटरनेशनल गोल्ड स्टार मिलेनियम अवॉर्ड समेत अनेक अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

वर्ष 2023 में में जावेद अली के साथ वैलेंटाइन गीत गाकर देशभर में सनसनी बनीं भोपाल की गायिका आकृति मेहरा ने अपनी जादुई आवाज से सभी को दीवाना बनाया है। भारतीय टेलीविजन के मशहूर और प्रतिष्ठित 19वें आईटीए अवार्ड्स 2019 में मध्य प्रदेश गान 'प्यारो मध्य प्रदेश' में अपनी पहली शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया था। गौरतलब है कि उस साल आईटीए अवॉर्ड इतिहास में पहली बार मुंबई से बाहर आयोजित किया गया था।

पिता ने दिखाई संगीत की राह

आकृति ने स्कूली पढ़ाई के दौरान ही शास्त्रीय गायन शुरू कर दिया था। हालांकि वे अपने पिता की तरह इंजीनियरिंग में ही करियर बनाना चाहती थी, लेकिन जब वे 7वीं-8वीं क्लास में थी और गाने गुनगुनाती थी तो उनके पिता ने उन्हें संगीत की शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया। शुरुआत शास्त्रीय संगीत से हुई, लेकिन समय के साथ उनका रूझान शास्त्रीय से बालीवुड की ओर हुआ। मुंबई के स्टूडियो के संपर्क में आने के बाद वे बालीवुड गीत गाने लगी। 

उन्होंने देश के कई शहरों में शो किए और फिर अलग-अलग प्लेटफार्म पर म्यूजिक वीडियो के जरिए तारीफें बटोरीं। आकृति मेहरा बीते आठ वर्षों से संगीत के जगत में सक्रिय हैं। वह नए वीडियो सान्ग पर काम कर रही हैं, जो जल्द ही रिलीज होने वाले हैं। आकृति ने लगातार संगीत साधना की वजह से यह उपलब्धि हासिल की है। अब उनके प्रशंसक देशभर में हैं। 

संगीत के साथ पढ़ाई भी जारी

इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुकी आकृति ने स्कूल में ही संगीत का चयन कर लिया था, लेकिन तब भी अपनी पढ़ाई जारी रखी। बीटेक और एमटेक करने के बाद अब पीएचडी भी कर रही हैं। संगीत की साधना के साथ-साथ पढ़ाई भी लगातार चल रही है। 

आकृति का मानना है कि आम लोगों की तरह ही कलाकार को भी समय के साथ चलना होता है। इंटरनेट मीडिया हमारे लिए भी बहुत जरूरी है। अपने काम को दिखाने के लिए प्रोफेशनली सक्रिय रहना होता है। इंटरनेट, मीडिया की वजह से कलाकारों की कला आसानी से आम लोगों तक पहुंच जाती है। वे बताती जब मैंने यूट्यूब चैनल बनाया था तो मैंने बिल्कुल नहीं सोचा था कि मुझे भी गाने के प्रस्ताव आएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि ऐसा प्लेटफॉर्म भी है। जहां लाखों लोग आपके हुनर को देख सकते हैं।

सन्दर्भ स्रोत : नव दुनिया

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान