साइकिलिंग से जागरूकता फैला रहीं भोपाल की श्रेया, विधि और प्राची

blog-img

साइकिलिंग से जागरूकता फैला रहीं भोपाल की श्रेया, विधि और प्राची

छाया : प्रतीकात्मक 

भोपाल। हर साल की तरह इस साल भी 3 जून यानी आज दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है। साइकिल ने न सिर्फ दुनिया को रफ्तार दी बल्कि महिलाओं की सपनों को उड़ान भी दी है। आज महिलाएं स्कूल, कॉलेज व समाज में साइकिलिंग के माध्यम से सेहत, पर्यावरण, बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ जैसे मुद्दों को लेकर जागरुकता फैला रहीं हैं। ऐसी ही जिम्मेदारी को भोपाल की  श्रेया अग्रकाल, विधि बसोंडे और प्राची जीशी बखूवी निभा रही हैं। इन्होंने न सिर्फ साइकिलिंग से दुनिया में ख्याति अर्जित की है, बल्कि शहर के सबसे पुराने साइकिल ग्रुप ग्रीम एलानेट बाइसिकल राइडर्स एसोसिएशन (जीपीबीआरए) के माध्यम से समाज में सेहत और महिला सशक्तीकरण का संदेश भी फैलाया। तोनों नियमित रूप से स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ़ इंडिया (साई) द्वारा आयोजित संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में भाग लेती हैं। इनके नाम पर भारतीय डाक विभाग द्वारा डाक टिकट भी जारी किए गए हैं।

विधि बोंडे - आल-राउंडर एथलीट और चैंपियन

दो बार खेलो इंडिया रोड साइकिलिंग में भागीदारी कर चुकी विधि बोंडे ने चार बार राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व (तीन बार लगातार राज्य चैंपियन) किया है। एसजीएफआइ 2019 में टाइम ट्रायल में सातवीं राष्ट्रीय रैंक हासिल की। 2024 में माडर्न पेंटाथलन के बायाथल में चौथा स्थान प्राप्त किया है।\

श्रेया अग्रवाल -साहस और सफलता की मिसाल 

जीपीबीआरए की रेगुलर राइडर के तौर पर श्रेया अग्रवाल हर दिन साइकिलिंग करती हैं। उन्होंने सरदार लौहपुरुष ओलंपिक स्टैंडर्ड डुआथलन (10 किमी रन, 40 किमी साइकिलिंग, पांच किमी रन) में 18-30 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्राची जोशी- सफलता की ओर बढ़ते कदम  

भोपाल से हरदा की लॉन्ग डिस्टेंस राइड को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली प्राची जोशी एक्वाथलान व ट्रायथलान में राज्य-स्तरीय पदक हासिल कर चुकी हैं। पूर्ण-लंबाई सीनियर ट्रायथलान की कई बार फिनिशर रहीं इसके अलावाविभिन्न संगठित साइकिल चलाने की रैलियों में भाग लिया। कुछ आयोजनों में मार्शल के रूप में कार्य किया।

सन्दर्भ स्रोत : नवदुनिया

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार
न्यूज़

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार , नेशनल रिसोर्स टीचर गोल्ड प्लाक सम्मान

देशभर के 100 वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों के बीच हुआ चयन. कॉर्निया रोगों और बच्चों में अंधत्व रोकथाम पर अहम योगदान, गुरुसंगम...

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक
न्यूज़

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक , घावों के लिए नेचुरल हर्बल क्रीम

डायबिटीज मरीजों के घाव भर देगी ये खास क्रीम, हर्बल गुणों से भरपूर, नहीं कोई साइड इफेक्ट,डायबिटिक मरीजों का घाव भरेगा तुर...

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण
न्यूज़

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण

अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन
न्यूज़

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन

पूजा  ने अपनी उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर ऑल इंडिया गार्ड ऑफ़ ऑनर टीम में अपना स्थान पाया। प्रदेश...

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन
न्यूज़

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन

मध्य प्रदेश से इकलौती खिलाड़ी, शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व