भिखारियों को आत्मनिर्भर बनाने की

blog-img

भिखारियों को आत्मनिर्भर बनाने की
मुहिम में जुटीं भोपाल की संगीता नेल्लोर

छाया : संगीता नेल्लोर

भोपाल की समाजसेवी संगीता नेल्लोर (Sangeeta Nellore) शहर के भिखारियों (beggars ) के जीवन में आशा की किरण बनकर उभरी हैं। ऐसे लोगों को आत्मनिर्भर ( self-reliant) और गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर प्रदान कर संगीता ने उनकी जिंदगी बदल दी है। संगीता के प्रयासों का ही नतीजा है कि पहले जो वृद्ध महिला-पुरुष भीख मांगकर जीवन यापन करते थे, वे आज आत्मनिर्भर हो गए हैं

नेल्लोर शिक्षा समिति की संगीता के मन में मानवीय संवेदना और परोपकार का भाव बचपन से ही था। बारहवीं कक्षा की यह छात्रा जब किसी को भीख मांगते देखती तो ऐसे उपेक्षित और पीड़ित व्यक्ति के लिए उसके मन में दया, करुणा और ममता उपजती। इसके साथ ही जरूरतमंद को सहारा देने के लिए उनके हाथ अपने आप बढ़ जाते।

भिक्षुओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम में जुटीं संगीता शहर के कोलार स्थित आश्रम में आने वाले सभी भिक्षुओं को निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराती हैं। साथ ही उनके खाने पीने का ध्यान भी रखती हैं। संगीता भिक्षा मांगने वालों को आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं। इसलिए वे घरों में सजावटी सामान व होम मेकिंग का प्रशिक्षण इन लोगों को दे रही हैं।

संगीता बताती हैं कि भीख मांगने वाली बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों की कहानी हृदय को द्रवित करने वाली होती है। वे समाज और परिवार से उपेक्षित तिरस्कृत होकर मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुके होते हैं। कई तो विक्षिप्त हो जाते हैं। ऐसे कई भिखारियों को उन्होंने इस आश्रम में लाकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया है।

मोतियों की माला और लिफाफे बनाने के काम सिखाए

संगीत बताती है कि भीख मांगने वाली महिलाओं को उन्होंने मोतियों की माला बनाने जैसे काम सिखाए हैं जिन्हें वे अब बखूबी बनाती हैं। इसके साथ ही वृद्ध पुरुष भिखारियों को  लिफाके आदि बनाने के काम में लगाकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया है। उनके बनाए लिफाफे फल-सब्जी विक्रेताओं और मेडिकल विक्रेताओं को उपलब्थ कराए जाते हैं। काम करने से भिक्षा मांगने वाली महिलाओं और पुरुषों  में आत्मनिर्भरता का भाव आया है। अब ये समाज में आम व्यक्ति की तरह जीना सीख रहे हैं।

संदर्भ स्रोत : संगीता नेल्लोर द्वारा प्रेषित 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व