भारतीय नौसेना में अफसर

blog-img

भारतीय नौसेना में अफसर
बनी भोपाल की नितिशा त्रिवेदी

छाया : दैनिक भास्कर

भोपाल निवासी और विदिशा की बेटी नितिशा त्रिवेदी का भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। रात नेवल हेडक्वार्टर डीएमपीआर से जारी हुए चयन आदेश के साथ ही नितिशा का संघर्षमयी सफर सफलता में तब्दील हो गया।  यह केवल एक नियुक्ति नहीं, बल्कि उस जिद, जज्बे और जुनून की कहानी है जिसमें एक बेटी ने पांच बार असफल होने के बावजूद हार नहीं मानी और छठवें प्रयास में वह मुकाम हासिल किया, जिसके लिए देशभर के हजारों युवा प्रयास करते हैं। 

नितिशा ने इसी वर्ष 15 फरवरी को कोलकाता स्थित सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) से भारतीय नौसेना (Indian Navy) में रिकमेंडेशन प्राप्त किया था। इसके बाद 18 जुलाई को नेवल हेडक्वार्टर (Naval Headquarters) से उनका चयन आदेश जारी हुआ। यह उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और देशसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। 

NCC से मिली सैन्य जीवन की प्रेरणा 

नितिशा का यह सफर NCC से शुरू हुआ। उन्होंने न केवल ‘सी’ प्रमाणपत्र प्राप्त किया, बल्कि भारतीय नौसेना अकादमी (Indian Naval Academy INA) में आयोजित एनसीसी कैंप में देशभर से बेस्ट कैडेट अवॉर्ड (Best Cadet Award) भी जीता। वह कहती हैं कि यहीं से उन्हें सशस्त्र बल (Armed Forces) में जाने की प्रेरणा मिली। एनसीसी में मिले अनुशासन, देशसेवा की भावना और नेतृत्व कौशल ने उनके भीतर वह बीज बोया। 

नितिशा की शिक्षा 

नितिशा की प्रारंभिक शिक्षा वात्सल्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विदिशा से हुई। इसके बाद उन्होंने एसएटीआई पॉलिटेक्निक कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया। फिर यूआईटी-आरजीपीवी से बी.टेक (आईटी) किया। उन्होंने पुणे की हार्मन कनेक्टेड सर्विसेज में दो साल तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य कर व्यावसायिक अनुभव भी प्राप्त किया। 

परिवार बना ताकत 

नितिशा त्रिवेदी दैनिक भास्कर विदिशा के ब्यूरो चीफ अरुण त्रिवेदी की बेटी हैं। उनकी मां रत्ना त्रिवेदी गृहिणी हैं और वे भोपाल के वार्ड क्रमांक 37, राजेन्द्र नगर कॉलोनी की निवासी हैं। नितिशा अपने हर कदम पर अपने माता-पिता और बड़े भाई निखिल त्रिवेदी का आभार जताती हैं। उनका कहना है कि परिवार ने हमेशा विश्वास जताया, चाहे परिणाम कुछ भी हो। 

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान