मप्र हाईकोर्ट : समय सीमा के साथ तलाक का नोटिस तत्काल तलाक के समान

blog-img

मप्र हाईकोर्ट : समय सीमा के साथ तलाक का नोटिस तत्काल तलाक के समान

मप्र उच्च न्यायालय ने भोपाल के उस बैंक कर्मचारी को राहत देने से इनकार कर दिया है, जिसने अपनी पत्नी को इस शर्त के साथ तलाक के कागज़ात भेजे थे कि यह 'इद्दत' की अवधि ( यानी तीन मासिक धर्म चक्र, जैसा कि है तलाक-ए-अहसन के तहत माना जाता है ) के दौरान अगर वह उसके साथ रहने के लिए वापस नहीं लौटी, तो तलाक मान लिया जाएगा। अदालत ने कहा कि पत्नी के लिए तलाक से बचने की शर्त लगाना इसे ‘तात्कालिक और अपरिवर्तनीय’ बनाता है और इसे 2019 अधिनियम के दायरे में लाता है जो तत्काल तलाक को अवैध घोषित करता है।

याचिकाकर्ता जावेद नसीम ने 'तीन तलाक कानून' के तहत उनकी पत्नी द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गई एफ़आईआर को रद्द करने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने दलील दी कि उन्होंने तलाक-ए-अहसन के तहत उचित प्रक्रिया का पालन किया था और तुरंत तलाक नहीं दिया जैसा कि तलाक-ए-बिदत या तीन तलाक के तहत किया जाता है। साथ ही, उन्होंने तर्क दिया, तलाक-ए-अहसन को निर्दिष्ट अवधि के दौरान रद्द किया जा सकता है।

हालांकि, न्यायमूर्ति जी एस अहलूवालिया की पीठ ने कहा कि नसीम द्वारा अपनी पत्नी को भेजे गए तलाकनामे में स्पष्ट किया गया है कि वह उसे तभी स्वीकार करेगा जब वह इद्दत अवधि के भीतर उसके पास लौट आएगी, अन्यथा शादी टूट जाएगी। कोर्ट ने कहा, "इस तरह, पति पहले ही अपरिवर्तनीय तलाक की मंशा ज़ाहिर कर चुका है।"

सन्दर्भ स्रोत : टाइम्स ऑफ़ इण्डिया

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट :  पत्नी से परिवार की
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  पत्नी से परिवार की , देखभाल करने को कहना अपराध नहीं

यह मामला उस शिकायत से जुड़ा था जिसमें पत्नी ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ धारा 498A IPC, धारा 406 IPC और घरेलू हिंसा अ...

इलाहाबाद हाईकोर्ट : पत्नी के पास अलग रहने
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाईकोर्ट : पत्नी के पास अलग रहने , के पर्याप्त कारण, तो गुजारा-भत्ता की हकदार

कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पाया कि पति और पत्नी के बीच लंबे समय से मुकदमेबाजी चल रही है, जिसमें दहेज उत्पीड़न...

मप्र हाईकोर्ट : 13 साल का रिश्ता है, इसलिए रेप असंभव
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : 13 साल का रिश्ता है, इसलिए रेप असंभव

हाईकोर्ट ने 'आपसी सहमति' बताकर रद्द की लेफ्टिनेंट कर्नल पर हुई FIR

कलकत्ता हाईकोर्ट : पति की नौकरी खतरे में डालना भी क्रूरता
अदालती फैसले

कलकत्ता हाईकोर्ट : पति की नौकरी खतरे में डालना भी क्रूरता

सीआईएसएफ जवान मामले में कोर्ट ने पत्नी के दावे विरोधाभासी पाए

मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार की अर्जी
अदालती फैसले

मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार की अर्जी , पर सुप्रीम कोर्ट  : बराबरी का एक रास्ता UCC भी

CJI ने चिंता जताते हुए कहा कि सुधार की जल्दबाज़ी में कहीं ऐसा न हो कि हम मुस्लिम महिलाओं को मौजूदा अधिकारों से भी वंचित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट  : आदिवासी भी हिंदू मैरिज एक्ट के दायरे में
अदालती फैसले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट  : आदिवासी भी हिंदू मैरिज एक्ट के दायरे में

हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के एक फैसले को रद्द कर दिया और एक आदिवासी समुदाय के व्यक्ति के साथ अनुसूचित जाति की महिला के तल...