एम्स की डॉ. रुपिंदर कौर को मिला बायोमेडिकल

blog-img

एम्स की डॉ. रुपिंदर कौर को मिला बायोमेडिकल
रिसर्च लीडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

छाया : आईटीडीसी डॉट कॉम 

एम्स भोपाल की ट्रांसलेशनल मेडिसिन विभाग की प्रमुख और रिसर्च की एसोसिएट डीन डॉ. रुपिंदर कौर कंवर को बायोमेडिकल रिसर्च लीडर ऑफ द ईयर (इंडिया) का खिताब मिला है। यह सम्मान उन्हें फॉर्चुना ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स (इंडिया एडिशन) के तहत दिया गया है। यही नहीं, डॉ. कंवर का नाम दुनिया के सबसे प्रभावशाली 100 लीडर्स की सूची ‘फॉर्चुना ग्लोबल 100: द पावर लिस्ट 2025’ में भी आया है। जिसकी घोषणा न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में की गई। यह सूची हेल्थकेयर और बायोमेडिकल इनोवेशन में दुनिया भर के टॉप 100 लीडर्स को सम्मानित करती है।

मेडिसिन को नई दिशा देने वाली पहली वैज्ञानिक

यह सम्मान डॉ. कंवर को उनकी दूरदर्शिता, वैल्यू-बेस्ड लीडरशिप और ट्रांसलेशनल मेडिसिन को आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिए दिया गया। फॉर्चुना मैगजीन ने उन्हें भारत में ट्रांसलेशनल मेडिसिन को नई दिशा देने वाली पहली वैज्ञानिक बताया है। डॉ. कंवर ने अब तक 300 से ज्यादा शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। इनमें 133 हाई-इंपैक्ट जर्नल आर्टिकल्स और 26 पुस्तक अध्याय शामिल हैं।

शोध/नवाचार और उपलब्धियां

•  22 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट, जो अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, सिंगापुर और न्यूजीलैंड में दर्ज

•  नैनोमेडिसिन, रिजनरेटिव मेडिसिन, ट्रांसलेशनल रिसर्च और ड्रग डिस्कवरी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता

•  2024 में भारत का पहला एमएससी इन ट्रांसलेशनल मेडिसिन प्रोग्राम शुरू किया

 ऐसे रिसर्च और डायग्नॉस्टिक प्लेटफॉर्म विकसित किए, जो स्थानीय स्वास्थ्य आवश्यकताओं को वैश्विक मानकों से जोड़ते हैं

भारत को हेल्थकेयर इनोवेशन में वैश्विक लीडर बनाना लक्ष्य

इस उपलब्धि को लेकर  डॉ. कंवर ने कहा, यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि एम्स भोपाल और भारतीय बायोमेडिकल रिसर्च समुदाय का है। हमारा लक्ष्य है कि हम भारत को हेल्थकेयर इनोवेशन में वैश्विक लीडर बनाएं।

बता दें कि फॉर्चुना ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स को सबसे विश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय सम्मान माना जाता है। इसका चयन पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया और विशेषज्ञ जूरी द्वारा किया जाता है। टाइम्स स्क्वायर पर नाम आने से एम्स भोपाल की ग्लोबल पहचान और मजबूत हो गई है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व