भोपाल की भारती का चयन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय वाराणसी में

blog-img

भोपाल की भारती का चयन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय वाराणसी में

छाया : भारती के इंस्टाग्राम पेज से

भोपाल। अनेक सामाजिक संस्थाओं और नाट्य समूहों से जुड़ी रंगकर्मी भारती साहू का राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय,वाराणसी में चयन हुआ है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) की देश चार शाखाएं हैं, जिनमें से एक वाराणसी है। भारती ने बताया कि उनकी सफलता में नाट्य निर्देशक कमलेश दुबे, सुनील राज, अनूप शर्मा, सौरभ अनंत और हेमंत देवलेकर की सीख का बड़ा हाथ है। इन सभी के साथ काम कर उसने अपने अभिनय क्षमता पर लगातार काम किया और उसे निखारा। 

18 सौ उम्मीदवारों में से हुआ चयन 

भारती ने बताया कि वह 2018-19 से रंगकर्म कर रही हैं। वे मूलत: रायसेन जिले के बरेली कस्बे की निवासी हैं, जहां अभिनय या रंगकर्म के बारे में जागरूकता नहीं है। जब वे भोपाल आईं, तो अपनी सहेली के साथ नाटक देखने जाना शुरू किया और धीरे-धीरे खुद नाटकों का हिस्सा बन गईं। भारती ने बताया कि एनएसडी के लिए 18 सौ प्रतिभागियों ने पहले चक्र की परीक्षा दी थी, जिसमें से दूसरे चक्र के लिए 458 प्रतियोगी चुने गये और फिर उनमें से भी केवल 110 को एनएसडी में आगे की शिक्षा के लिये चुना गया। 

सन्दर्भ स्रोत : पत्रिका

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान