जबलपुर हाईकोर्ट : पंच की पत्नी नहीं

blog-img

जबलपुर हाईकोर्ट : पंच की पत्नी नहीं
बन सकती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

• हाईकोर्ट ने नियुक्ति निरस्त करने का दिया आदेश

जबलपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में पंच की पत्नी को नियुक्ति प्रदान किये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई हुई. हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल ने याचिका की सुनवाई करते हुए नियुक्ति निरस्त करने के आदेश जारी किये हैं. एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि नियमानुसार पंचायती राज संस्थाओं में निर्वाचित तथा मनोनीत सदस्यों के सगे संबंधी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते हैं.

कहां का है मामला

मामला पन्ना जिले के चौपड़ा गांव का है.यहां आंगनबाड़ी केन्द्र में अनीता गौड़ को कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ती प्रदान की गई थी.हाईकोर्ट में गांव की ही तुलसा बाई की तरफ से दायर याचिका में कहा गया कि चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पति ग्राम पंचायत का निर्वाचित पंच है. ऐसे में उनके रिश्तेदार इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते.नियम विरुद्ध की गयी नियुक्ति के खिलाफ तुलसा बाई ने सागर संभागायुक्त के समक्ष अपील दायर की थी. इस अपील को संभागायुक्त ने खारिज कर दी थी जिसके चलते हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी.

 हाईकोर्ट ने दिया आदेश

याचिकाकर्ता तुलसा बाई की तरफ से दायर याचिका में फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल ने नियुक्ति निरस्त करने के आदेश जारी किये हैं. एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा कि अनावेदक चयनित महिला का पति ग्राम पंचायत में पंच है इसलिए वह चयन प्रक्रिया के अयोग्य है और उसकी नियुक्ति निरस्त की जाती है.उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी तथा पंचायती राज संस्थानों के निर्वाचित तथा मनोनीत सदस्यों के सगे रिश्तेदार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते हैं.

संदर्भ स्रोत : ईटीवी

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है , लिंग चयन, जांच कानून सख्त हो

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिंग चयन जैसी अवैध प्रथाएं अब भी जारी हैं। कोर्ट ने कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं जर...

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया