मशहूर चित्रकार संजू जैन के चित्रों की एकल प्रदर्शनी 6 से मुंबई में

blog-img

मशहूर चित्रकार संजू जैन के चित्रों की एकल प्रदर्शनी 6 से मुंबई में

भोपाल। 6 से 12 मार्च तक जहाँगीर आर्ट गैलरी मुंबई में चित्रकार संजू जैन की एकल चित्र प्रदर्शनी  ‘नर्मदा के रंग’ मन को लुभाने का प्रयास करेगी। चित्रों में परत दर परत चढ़े रंग और कैनवास पर उभरती-ढलती रेखाएं, माँ नर्मदा के अनेक रूपों को संजू जैन ने अपने चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया है, जो नर्मदा के आस-पास के पर्यावरण का पहाड़, पठार, खेत, जंगल पशु-पक्षी सभी का एहसास दिखाते है। ये सभी चित्र जीवनदायिनी के अनेक रंगों को कैनवास पर अमूर्त रूप लिए मन की कल्पना सागर को अनंत तक ले जाते हैं। इस शो के दौरान तक्षशिला फाउंडेशन जुगनू प्रकाशन इकतारा भोपाल द्वारा प्रकाशित ‘एक बटे बारह पुस्तक’ का विमोचन किया जायेगा। इसके लेखक सुशील शुक्ल हैं और पुस्तक के सम्पूर्ण चित्र संयोजन का कार्य संजू जैन द्वारा किया गया है।

माँ नर्मदा के आंचल में पली-बढ़ी संजू जैन अपनी कला से देश-विदेश में पहचानी जाती हैं। देश में अहमदाबाद, दिल्ली, जयपुर, हैदराबाद, चेन्नई, भोपाल, कोलकाता आदि कई छोटे-बड़े शहरों में एकल प्रदर्शनी के साथ-साथ जॉर्डन, तुर्की, सिंगापुर, थाइलेंड, दक्षिण कोरिया, दुबई, स्वीडन, यू.के., यू.एस., रूस में अपने चित्रों के माध्यम से भारत का मान बढ़ाती संजू जैन को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। अखिल भारतीय कालीदास अवार्ड, ऑल इण्डिया लोकमान्य तिलक अवार्ड, ऑल इण्डिया कला अकादमी अवार्ड, ऑल इण्डिया रज़ा फाउंडेशन अवार्ड, ऑल इण्डिया कैमलिन अवार्ड के साथ भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से सीनियर फैलोशिप भी एवार्ड की गई है।

संदर्भ स्रोत - देशबन्धु

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान