वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई

blog-img

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई

 

• सुधीर जैन, सतना

• डाक टिकटों में मप्र की महिलाएं

मात्र 22 वर्ष की उम्र में 1857 के गदर में छुड़ा दिये थे अंग्रेजों के छक्के। 

छोटे पुत्र को पीठ में बांध कर युद्ध में किया कड़ा संघर्ष।

भारत के स्वाधीन होने तक क्रांतिकारियों के लिए रहीं आदर्श।

भारतीय स्वंतत्रता संग्राम की अमर सेनानी प्रसिद्ध वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई वैसे तो झांसी की रानी थीं, परन्तु उनका निधन ग्वालियर में हुआ था। 16 नवम्बर 1835 को जन्मी महारानी लक्ष्मीबाई ने मात्र 22 वर्ष की उम्र में 1857 के गदर में अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिये थे । उसी दरम्यान उन्होंने ग्वालियर किले पर भी कब्जा कर लिया था। 17 जून 1858 को प्रारंभ हुए एक युद्ध में अपने छोटे पुत्र को पीठ में बांध कर रानी ने कड़ा संघर्ष किया, परन्तु दूसरे दिन ग्वालियर किले के समीप उन्होंने वीरगति प्राप्त की ।
महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान ने उस समय तो क्रांति की ज्वाला तीव्र की ही, साथ ही भारत के स्वाधीन होने तक भी वे क्रांतिकारियों की आदर्श रहीं। आज भी देश का बच्चा-बच्चा उन्हें नमन् करता है ।

1857 के गदर के सौ साल बाद भारतीय स्वतंत्रता की दसवीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त 1957 को ऐसी देश भक्त एवं बहादुर महिला के सम्मान में भारतीय डाक विभाग द्वारा एक टिकट जारी किया गया । 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के शहीदों की स्मृति में 9 मई 1988 को जारी एक बहुरंगी डाक टिकट पर भी प्रसिद्ध चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन द्वारा बनाई गई महारानी लक्ष्मीबाई की पेंटिंग छपी है।

लेखक डाक टिकट संग्राहक हैं।

© मीडियाटिक

इन्हें भी पढ़िये -

सुभद्राकुमारी चौहान

वीरांगना रानी दुर्गावती

वीरांगना रानी अवन्तीबाई

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



जातक कथाओं के शिल्पांकन में स्त्री
पुरातत्त्व में नारी पात्र

जातक कथाओं के शिल्पांकन में स्त्री

मध्यप्रदेश ऐसे कई प्राचीन बौद्ध विहार एवं स्तूप हैं जिनकी दीवारों पर जातक कथाएँ उकेरी हुई हैं।

बैजाबाई शिंदे जिन्होंने अपना बैंक स्थापित
मध्यप्रदेश के इतिहास में महिलाएं

बैजाबाई शिंदे जिन्होंने अपना बैंक स्थापित , कर विरोधियों का किया सामना

कम ही लोगों को पता होगा कि सिंधिया ख़ानदान में भी एक ऐसी महिला शासक थी जिसने अंग्रेज़ों से लोहा लिया था। उनका नाम था बैज़ाब...

जब शत्रुओं से घिर गई थीं रानी लक्ष्मीबाई
स्वतंत्रता संग्राम में मप्र की महिलाएं

जब शत्रुओं से घिर गई थीं रानी लक्ष्मीबाई

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अपने बलिदान से स्वाधीनता संग्राम के इतिहास पर अमिट छाप छोड़ी है।  उनके शौर्य और पराक्रम की प...

रानी अवंती  बाई जिनकी शहादत आज भी है एक राज
स्वतंत्रता संग्राम में मप्र की महिलाएं

रानी अवंती बाई जिनकी शहादत आज भी है एक राज

रामगढ़ की रानी अवंती बाई ने वीरांगना लक्ष्मीबाई की तरह विदेशी सत्ता के विरुद्ध बगावत का झण्डा उठाया और 1857 के प्रथम स्...

क्रांति त्रिवेदी
डाक टिकटों पर मध्यप्रदेश की महिला विभूतियाँ

क्रांति त्रिवेदी

हिन्दी की प्रख्यात लेखिका श्रीमती क्रान्ति त्रिवेदी का जन्म 28 सितम्बर 1932 को अविभाजित मध्यप्रदेश के रायपुर में हुआ था।

महाकवि केशवदास ने लोहार की बेटी पुनिया को दिया था रायप्रवीण का नाम
मध्यप्रदेश के इतिहास में महिलाएं

महाकवि केशवदास ने लोहार की बेटी पुनिया को दिया था रायप्रवीण का नाम

राजकुमार इन्द्रजीत ने राय प्रवीण से बेहिसाब प्रेम किया, लेकिन शाही परिवार से जुड़े होने के कारण चाहकर भी वह शादी नहीं...