अमेरिका में नेशनल एकेडमी ऑफ इन्वेंटर्स एनुअल मीट में शामिल होंगी पल्लवी

blog-img

अमेरिका में नेशनल एकेडमी ऑफ इन्वेंटर्स एनुअल मीट में शामिल होंगी पल्लवी

छाया: डॉ. स्वाति तिवारी

• जुटेंगे दुनिया के 95 साइंटिस्ट

• अमेरिका की विस्कॉन्सिन-मैडिसन यूनिवर्सिटी में साइंटिस्ट है पल्लवी

भोपाल। मध्यप्रदेश की बेटी पल्लवी तिवारी 25 से 27 जून को वाशिंगटन डी.सी. में होने वाले नेशनल एकेडमी ऑफ इन्वेंटर्स (एनएआई) की एनुअल मीट में शामिल होंगी। इस मीट में एनआईए ने पल्लवी को सीनियर मेंबर के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। मीट में रिसर्च के क्षेत्र में दुनिया की अलग-अलग यूनिवर्सिटी में कार्यरत सिर्फ 95 साइंटिस्ट शामिल होंगे। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पल्लवी प्रदेश की संभवतः पहली महिला हैं। पल्लवी संचालक जनसंपर्क रहे सुरेश तिवारी और साहित्यकार डॉ. स्वाति तिवारी की बेटी हैं।

• एनआईए ने कहा- रिसर्च के क्षेत्र में उभरती हुई लीडर
पल्लवी अमेरिका की विस्कॉन्सिन-मैडिसन यूनिवर्सिटी में साइंटिस्ट और विभाग प्रमुख के तौर पर कार्यरत हैं। एनएआई ने पल्लवी को लिखे पत्र में कहा है कि आप एक अकादमिक आविष्कारक हैं जो पेटेंट, लाइसेंसिंग और व्यावसायीकरण में सफलता के साथ अपने क्षेत्र में एक उभरती हुई लीडर हैं। आप ऐसी तकनीकों का निर्माण करने के लिए जानी जाती हैं, जो समाज के कल्याण पर वास्तविक प्रभाव लाए हैं। हम विस्कॉन्सिन-मैडिसन यूनिवर्सिटी के इनोवेशन इकोसिस्टम में आपकी उपलब्धियों और योगदान का सम्मान करने के लिए उत्साहित हैं। अब आप दुनिया भर में एनएआई सदस्य संस्थानों से संबद्ध 430 वरिष्ठ सदस्यों में से एक हैं।

• क्या है एनएआई
एनएआई एक अत्यंत प्रतिष्ठित संस्थान है, जो भावी पीढ़ी के इन्वेंटर्स को पेटेंट, लाइसेंसिंग और कमर्शिलाइजेशन में मदद करता है। एनएआई के सीनियर मेंबर्स में विभिन्न इंस्टीट्यूट में एक्टिव फैकल्टी और साइंटिस्ट शामिल हैं जो साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इनोवेशन के लिए जाने जाते हैं।

उल्लेखनीय है की इससे पूर्व डॉ. पल्लवी को उनके द्वारा ब्रेन ट्यूमर के क्षेत्र में किए जा रहे रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए हेल्थ केयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन द्वारा डेढ़ लाख डॉलर (करीब सवा करोड़ रुपए) का अवॉर्ड दिया गया था.

सन्दर्भ स्रोत दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान