'भूषण पुरस्कार’ से सम्मानित डॉ. सविता दीक्षित

blog-img

'भूषण पुरस्कार’ से सम्मानित डॉ. सविता दीक्षित

छाया:मैनिट डॉट ए सी डॉट इन

• तैयार किया सीमेंट का सस्ता विकल्प

भोपाल। मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की विज्ञानी डॉ. सविता दीक्षित को इंदौर के ‘माई मंगेशकर सभागृह’ में राज्यस्तरीय ‘प्रान्त भूषण पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण पर निरंतर कार्य कर रही डॉ. सविता को टीचिंग एंड साइंस फील्ड के लिए 2023 का ‘मोस्ट इनोवेटिव प्रोफेसर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार भी मिल चुका है। पर्यावरण संरक्षण पर उनके द्वारा किये गए कार्यों में फ्लाई ऐश एवं जिओ पॉलीमर का रेशियो एनालिसिस कर पेवर ब्लॉक बनाने तथा मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने के लिए सीमेंट के सस्ते विकल्प के तौर पर संशोधित कंक्रीट स्ट्रक्चर का आविष्कार प्रमुख हैं। डॉ. सविता के मुताबिक़ सीमेंट के साथ फ्लाई ऐश, संगमरमर का चूरा, जीजीबीए (चिमनियों से निकलने वाला कचरा) और सिलिका से पेवर (ईंट जैसी संरचना) ब्लॉक्स व अन्य प्रकार के  ब्लॉक्स बनाए जा सकते हैं। इनकी मजबूती भी सीमेंट से अधिक होगी और यह अपेक्षाकृत सस्ता भी पड़ेगा। उन्होंने इसे मॉडिफाइड कंक्रीट कंपोजिशन नाम दिया है। मैनिट ने इसका पेटेंट भी प्राप्त कर लिया है। इस शोध में उन्हें दो साल लगे। डा. सविता ने बताया कि इससे 30 प्रतिशत सीमेंट की बचत तो होगी ही, पर्यावरण की रक्षा भी होगी। डा. सविता इससे पहले पांच शोध कार्यों के लिए पेटेंट प्राप्त कर चुकी हैं।


सन्दर्भ स्रोत – दैनिक भास्कर/नई दुनिया

संपादन- मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान