भोपाल की कनुप्रिया बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

blog-img

भोपाल की कनुप्रिया बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

छाया: नवदुनिया 

भोपाल। कंबाइंड डिफेन्स सर्विसेज (सीडीएस) की परीक्षा से चयनित होकर चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से एक साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भोपाल की कनुप्रिया अवस्थी लेफ्टिनेंट के रूप में भारतीय थल सेना में शामिल हो गई हैं। उनकी पोस्टिंग कश्मीर की आर्मी सर्विस कोर में हुई है। कनुप्रिया महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल में पदस्थ ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. अमिताभ और डॉ. प्रज्ञा अवस्थी की बेटी हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा कॉलेज से स्नातक होने के बाद भारतीय सशस्त्र सेनाओं में जाने के लिए कनुप्रिया लगातार प्रयासरत रहीं। कनुप्रिया भोपाल के कार्मल कान्वेंट में केजी-1 से 5वीं तक स्पोर्ट्स मिनिस्टर,  10वीं में स्कूल प्रीफेक्ट,  11वीं में वाइस कैप्टन और 12वीं में स्कूल कैप्टन रह चुकी हैं। कनुप्रिया ने कई बार रोलर स्केटिंग में भोपाल का नाम रोशन किया है। वे रोलर स्केटिंग में कई बार नेशनल विनर भी रह चुकी हैं। उनकी शानदार उपलब्धियों के कारण वर्ष 2011 में मध्यप्रदेश शासन द्वारा रोलर स्केटिंग में एकलव्य अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

संदर्भ स्रोत – नवदुनिया 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान