प्राध्यापक को पीटने वालों से भिड़ गईं प्राचार्य, साहस और सूझ बूझ से टाल दी दुर्घटना

blog-img

प्राध्यापक को पीटने वालों से भिड़ गईं प्राचार्य, साहस और सूझ बूझ से टाल दी दुर्घटना

छाया: दैनिक भास्कर

पिछले दिनों उज्जैन के विधि महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर पर हुए हमले में अपनी जान की बाजी लगा देने वाली प्राचार्य अरुणा सेठी के हौसले और सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। दरअसल कॉलेज में अलग-अलग पारियों में एलएलबी, बीएएलएलबी, एलएलएम की परीक्षाएं चल रही हैं। असि. प्रोफेसर ईश्वर नारायण शर्मा ने कुछ छात्रों को परीक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाने से मना किया। इससे वे नाराज़ हो गए और परीक्षा के बाद घर जाते समय उन पर हमला कर दिया। प्रोफेसर पर अचानक हुए इस हमले को देखकर पास से ही गुजर रहीं अरुणा सेठी जान की परवाह किए बगैर बदमाशों से भिड़ गईं। इसके बाद हमलावर उन्हें छोड़कर भाग निकले। प्राचार्य की इस बहादुरी के कारण प्रो शर्मा को ज़्यादा चोट नहीं आई, हालांकि उन्हें दाहिनी आंख, मुंह और सिर में चोट लगी है। श्रीमती सेठी अगर वक़्त पर नहीं आतीं तो कुछ भी हो सकता था।

बास्केटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुकीं 59 वर्षीया श्रीमती सेठी  ने बताया कि बदमाशों से उलझने का फ़ैसला उन्होंने उसी वक़्त किया था। दोनों बदमाश प्रो शर्मा को लात-घूंसे मारने लगे तो मुझे लगा कि दोनों उन्हें मार डालने की नीयत से आए हैं। मेरी आंखों के सामने हाल ही में इंदौर में विमुक्ता शर्मा के साथ हुआ हादसा तैर गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए मैं बदमाशों  से भिड़ गई। इसी बीच मैंने एक युवक को पकड़कर पीछे किया। ज़मीन पर गिरे प्रोफेसर को अपने हाथों से आड़ देकर बदमाशों को मारने से रोका। इसी बीच कॉलेज के प्रोफेसर हर्षवर्धन यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, असीम कुमार शर्मा, कलीम अहमद खान भी बीच-बचाव करने आ गए। श्रीमती सेठी ने करीब 10 मिनट तक दोनों बदमाशों का सामना किया। मकसद में सफल नहीं होता देख दोनों वहां से भाग निकले। अब हर कोई श्रीमती सेठी की हिम्मत और साहस की सराहना कर रहा है। पुलिस ने भी इस मामले में बदमाशों को सबक सिखाने वाली प्रिंसिपल के हौसले की तारीफ की है।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर
संपादन : मीडियाटिक

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान