जन्म: 12 जुलाई 1961, स्थान: जबलपुर (म.प्र.).
माता: श्रीमती मीरा दास राय, पिता: श्री एस.बी. दास.
जीवन साथी: श्री मनोरंजन दास. संतान: पुत्र-02.
शिक्षा: बी.एस.सी. (बायोलॉजी, रानी दुर्गावती वि.वि. जबलपुर). व्यवसाय: स्वतंत्र लेखन.
करियर यात्रा: दूरदर्शन, आकाशवाणी रायपुर से 25 वर्षों से लगातार स्वरचित कविताओं का प्रसारण, बांग्ला एवं हिन्दी रचनाओं का संपादन एवं उनके लिए रेखांकन. हिन्दी से बांग्ला, बांग्ला से हिन्दी में कविता, कहानियों का अनुवाद एवं प्रकाशन. नया ज्ञानोदय, पहल, वागर्थ, जनसत्ता, पब्लिक एजेंडा, सबलोक, मंतव्य, पाखी, समावर्तन, लहक, समकालीन जनमत, युद्धरत आम आदमी, गांव के लोग, दोआबा, नजरिया, प्रसंग, रेवान्त, संबोधन, शेष, दुनिया इन दिनों, अभिनव मीमांसा, अरावली उद्घोष, देशबन्धु, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, नवभारत, प्रभात खबर, जनसत्ता, दैनिक प्रखर समाचार, दैनिक युग पक्ष तथा अमृतधारा इत्यादि में लेख प्रकाशित.
उपलब्धियां/पुरस्कार: प्रकाशित कृति- 1. “अंतर मम” काव्य ग्रन्थ (बांग्ला- 2003), “पाथुरे मेये” (बांग्ला काव्य संकलन- 2019). अनुदित प्रकाशित कृतियां: 1. भारतीय भाषार ओंगोने (हिन्दी के 28 कवियों की रचनाओं का बांग्ला में अनुवाद- 2015), 2.”संग्रहालोये काटा पा” (अग्निशेखर की बांग्ला कविताओं का अनुवाद- 2019), 3. नवारुण भट्टाचार्य की कविताओं का अनुवाद (2014), 4. ‘काठेर स्वप्न” (हिन्दी की प्रतिनिधि कहानियों का बांग्ला में अनुवाद का संकलन- 2020), 5. जोगेन चौधरी की दो संस्मरण पुस्तिकाओं का बांग्ला से हिन्दी अनुवाद प्रकाशित (2020).
सम्मान एवं पुरस्कार: खूबचंद बघेल सम्मान, महात्मा गांधी सम्मान (राष्ट्रभाषा प्रचार-प्रचार समिति), कवि रविन्द्र सूर सम्मान, प्रेमचंद अगासहिया सम्मान.
विदेश यात्रा: सिंगापुर.
रुचियां: साहित्य पढऩा, लिखना, अनुवाद करना, देश भ्रमण, संगीत, फोटोग्राफी, समाज के निचले तबकों, उपेक्षित लोगों को सहारा देना और उनकी सहायता के लिए लोगों को प्रेरित करना.
अन्य जानकारी: जनसंस्कृति मंच, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पद पर 6 साल से कार्य करना और बड़े-बड़े आयोजन करना