जन्म दिनांक : 19 अक्टूबर, जन्म स्थान : ग्वालियर
माता : श्रीमती गीता सिंह, पिता : श्री राधेश्याम सिंह
शिक्षा : बी.ए., बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन, खेल प्रशिक्षण में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (हॉकी)
व्यवसाय : हॉकी कोच, सैनिक स्कूल, गुजरात
करियर/जीवन यात्रा : राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत हॉकी कोचिंग के क्षेत्र में सक्रिय. वर्तमान में सैनिक स्कूल, गुजरात में हॉकी कोच के रूप में कार्यरत.
उपलब्धियाँ/पुरस्कार
• चौथी सब जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप पुणे, (महाराष्ट्र) स्वर्ण पदक 2014
• छठी सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 22वीं नेहरू जूनियर हॉकी टूर्नामेंट रोहतक, (हरियाणा) 2016 कांस्य पदक
• ऑल इंडिया इन्विटेशन प्राइज़ मनी विमेन टूर्नामेंट, इटावा (उ.प्र.) 2016 स्वर्ण पदक
• 23वाँ नेहरू जूनियर राष्ट्रीय टूर्नामेंट, नई दिल्ली 2016 – रजत पदक
• राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं खेलो इंडिया (अंडर-17) गांधीनगर, (गुजरात) 2017 स्वर्ण पदक
• ऑल इंडिया इन्विटेशन प्राइज़ मनी विमेन टूर्नामेंट, झाँसी (U.P.) 2017 – कांस्य पदक
• 8वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप, हिसार (हरियाणा) 2018 - रजत पदक
• पश्चिम ज़ोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला हॉकी चैंपियनशिप - जयपुर 2019 रजत पदक
भागीदारी
• पश्चिमी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला हॉकी चैम्पियनशिप -जयपुर 2024
• पश्चिमी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला हॉकी चैम्पियनशिप -उदयपुर 2022
• ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप -चेन्नई 2020
• 9वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप , कोल्लम (केरल) 2019
• 8वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप भोपाल (म.प्र.) 2018
• ऑल इंडिया इन्विटेशन प्राइज़ मनी विमेन टूर्नामेंट, इटावा (उ.प्र.) 2018
• 24वाँ नेहरू जूनियर राष्ट्रीय टूर्नामेंट, नई दिल्ली 2017
• 7वीं सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, रामनाथपुरम (तमिलनाडु) 2017
• 22वाँ नेहरू जूनियर हॉकी टूर्नामेंट-नई दिल्ली 2015
• 5वीं सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप -रांची, झारखंड 2015
विदेश यात्रा : अकादमी एक्सपोज़र टूर के अंतर्गत दो बार नीदरलैंड और इंग्लैंड
रुचियाँ : पढ़ना, खेलकूद (विशेषकर हॉकी), स्केच बनाना, बच्चों को सिखाना एवं मार्गदर्शन करना
अन्य जानकारी : समर्पित और उत्साही खेल शिक्षिका, जिन्हें खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और कोचिंग देने का अनुभव है. प्रशिक्षण कार्यक्रम (Training Schedule) और अभ्यास ड्रिल्स की योजना बनाने में सहयोग करने के साथ ही वरिष्ठ कोच के साथ मिलकर मैच की रणनीतियों को लागू किया. युवा खिलाड़ियों को खेल-विशेष कौशल विकसित करने में सतत प्रयासरत.