जन्म दिनांक : 8 दिसम्बर, जन्म स्थान : ग्वालियर
माता : श्रीमती मंदा कदम, पिता : श्री हनुमंत राव कदम
जीवन साथी : श्री मनीष सुतार, संतान : पुत्र (01)
शिक्षा : बीएफए/एमएफए (पेंटिंग)
व्यवसाय : कलाकार और IBDP विज़ुअल आर्ट्स फ़ैसिलिटेटर विथ इंटरनेशनल बैकलॉरिएट
करियर यात्रा/ जीवन यात्रा : पिछले पंद्रह वर्षों से कला के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय सीमा एक समकालीन कलाकार, और विजुअल आर्ट्स फैसिलिटेटर हैं. उनकी कला यात्रा में माता-पिता का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है. चाहे कला शिविर हों, प्रदर्शनियाँ हों या अन्य शहरों की यात्राएँ उन्होंने हमेशा प्रोत्साहित किया.
उनकी कलात्मक यात्रा की शुरुआत ग्वालियर से हुई. बचपन से ही रंगों, रेखाओं और आकृतियों के प्रति उनका गहरा लगाव रहा, जिसने उन्हें कला के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. शिक्षा पूर्ण करने के बाद भोपाल का भारत-भवन उनके लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण कला केंद्र रहा, जहां पूरे भारत से आए कलाकारों के साथ संवाद और सहयोग ने उनकी कला को नया विस्तार दिया. उन्हें भारत भवन के ग्राफिक और सिरेमिक स्टूडियो में लगभग पाँच से छह वर्षों तक कार्य करने का अवसर मिला. यहाँ कार्य करते हुए उन्हें विभिन्न कलात्मक माध्यमों को समझने और प्रयोग करने का अवसर मिला.
उन्होंने जनजातीय कला संग्रहालय के साथ कलाकार के रूप में भी कार्य किया, जहाँ फील्ड वर्क के माध्यम से उन्हें जनजातीय और लोक कला की गहराइयों को समझने और उनसे जुड़ने का अवसर मिला. यह अनुभव उनकी कला यात्रा में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ.
उनकी कला साधना को नई दिशा तब मिली जब उन्हें Ministry of Culture और Lalit Kala Akademi से छात्रवृत्ति प्राप्त हुई. इस दौरान उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आर्ट रेज़िडेंसी में भाग लिया. उन्होंने लंबे समय तक दिल्ली में भी काम किया, जहाँ विभिन्न कलाकारों और कला संस्थानों के साथ उनका रचनात्मक जुड़ाव रहा.
सीमा विविध माध्यमों में कार्य करने वाली समकालीन कलाकार हैं. उन्हें चारकोल, सॉफ्ट पेस्टल्स, वायर, एक्रेलिक और इंक जैसे माध्यमों में प्रयोगधर्मी कला सृजन करना पसंद है. उन्होंने प्रिंटमेकिंग जैसी कई तकनीकों पर प्रयोग किया और सिरेमिक स्टूडियो में भी गहराई से कार्य किया. वर्तमान में वे मुंबई में कार्यरत हैं और एक आईबी विजुअल आर्ट्स फैसिलिटेटर के रूप में इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (IB) से जुड़ी हुई हैं. साथ ही वे डिजिटल मीडिया के माध्यम से भी कला में नए प्रयोग कर रही हैं.
उन्होंने अपने शिक्षण और कला क्षेत्र के अनुभव से विद्यार्थियों के रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. अपने शिक्षण करियर की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2013-14 में Universal High School से की, जहां उन्होंने आईसीएसई पाठ्यक्रम के अंतर्गत आर्ट टीचर के रूप में कार्य करते हुए विद्यार्थियों को कला के प्रति प्रेरित किया.
उन्होंने एसओएफ इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड (2017-18) तथा सिल्वर जोन ओलंपियाड (2018-19) में स्कूल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभाई. इसके अतिरिक्त उन्होंने सेकेंडरी सेक्शन में आर्ट टीचर के रूप में विद्यार्थियों की कल्पना शक्ति और रचनात्मक सोच को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई.
वर्ष 2017 से 2021 तक उन्होंने Gundecha Education Academy में लगभग पाँच वर्षों तक विजुअल आर्ट टीचर के रूप में अपनी सेवाएं दीं. इस दौरान उन्होंने आईसीएसई (ICSE) और आईजीसीएसई (IGCSE) पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को कला शिक्षा प्रदान की तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उनका मार्गदर्शन किया.
उपलब्धियां
एकल प्रदर्शनी (Solo Exhibition)
• जहांगीर आर्ट गैलरी, मुंबई (2019)
समूह प्रदर्शनी
• वार्षिक कला प्रदर्शनी, फाइन आर्ट कॉलेज, ग्वालियर (2003, 2004, 2005, 2006)
• ‘फ्यूज़न दिल्ली मिट्स ग्वालियर’, दिल्ली (2004)
• ‘फ्यूज़न दिल्ली मिट्स ग्वालियर’, ग्वालियर (2004)
• तत्व आर्ट प्रदर्शनी, इंदौर (2006)
• विज़ुअल आर्ट प्रदर्शनी, इंदौर (2008)
• ‘रूपाभम 40’, भारत भवन, भोपाल (2009)
• स्टूडियो नेपियन आर्ट गैलरी, मुंबई (2010)
• अलायंस फ्रांसेस दे, भोपाल (2010)
• जहांगीर आर्ट गैलरी, मुंबई (2010)
• फोटोग्राफी प्रदर्शनी, भोपाल (2011)
• निव आर्ट गैलरी, नई दिल्ली (2011)
• खजुराहो आर्ट प्रदर्शनी, खजुराहो (2014)
• आर्ट एंड सोल, मुंबई (2015)
• आर्टिस्ट सेंटर, मुंबई (2016)
• आर्टिस्ट सेंटर वार्षिक ड्रॉइंग प्रदर्शनी, मुंबई (2017)
• रिवा आर्ट फाउंडेशन, हैदराबाद (2019)
ऑनलाइन प्रकाशन
• ‘अनंता द्वितीय’- ए वसंतराव आर्ट क्यूरेशन प्रोजेक्ट, सिडनी में ऑनलाइन प्रकाशित (2021)
• इंटरनेशनल आर्ट एग्जीबिशन, व्हाइट सैंक्टम आर्ट गैलरी, बैंगलोर में ऑनलाइन प्रकाशित (2021)
• फ्लोरा फिक्शन लिटरेरी आर्ट ई-मैगज़ीन, यूएसए में ऑनलाइन प्रकाशित (2020)
• इंटरनेशनल देस आर्ट्स प्लास्टिक एट-आर्ट क्वेस्ट IAA (पेरिस) में ऑनलाइन प्रकाशित (2020)
• जर्नल ऑफ क्रिएटिव आर्ट्स एंड माइंड्स, वॉल्यूम–4 में प्रकाशित (2018)
सहभागिता (Participation)
• मध्यप्रदेश राज्य प्रदर्शनी, भोपाल (2003)
• एम.एस. भांड प्रदर्शनी, ग्वालियर (2003, 2005)
• पद्माकर कला समारोह, ग्वालियर (2004)
• अग्निपथ राष्ट्रीय प्रदर्शनी, दिल्ली (2006)
• मध्यप्रदेश राज्य प्रदर्शनी, ग्वालियर (2007)
• 74वीं अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी, IAFA, अमृतसर (2008)
• 22वीं अखिल भारतीय कला प्रतियोगिता, SCZCC, नागपुर (2008)
• मध्यप्रदेश राज्य फोटोग्राफी प्रदर्शनी, ग्वालियर (2009)
• ‘समकालीन भारतीय महिला कलाकार’ कला प्रदर्शनी, आर्ट मॉल, दिल्ली (2009)
• धूमिमल आर्ट गैलरी, नई दिल्ली (2009)
• मध्यप्रदेश राज्य प्रदर्शनी, ग्वालियर (2009)
• रज़ा अवॉर्ड प्रदर्शनी, ग्वालियर (2009)
• 84वीं AIFACS, नई दिल्ली (2011)
• इंटरनेशनल क्रिएटिव आर्ट सेंटर, मुंबई (2012)
• आर्ट स्केप आर्ट गैलरी, चंडीगढ़ (2012)
• 120वीं बॉम्बे आर्ट सोसाइटी, मुंबई (2012)
• बॉम्बे आर्ट सोसायटी, मुंबई (2013)
• इमेजिन प्लेटफॉर्म फोटोग्राफी प्रतियोगिता (2014)
शिविर (Camps)
• अंतरराष्ट्रीय कला शिविर, कलावर्त न्यास, उज्जैन (2005)
• सिरेमिक कार्यशाला, भारत भवन, भोपाल (2005)
• राष्ट्रीय कला शिविर ‘नमन संस्कार भारती’, ग्वालियर (2007)
• ‘वेरिएशन’ युवा कलाकार शिविर, पटना (2008)
• राय फाउंडेशन के अंतर्गत युवा कलाकार शिविर, फिरोजाबाद (2009)
रेज़िडेंसी (Residency)
• अंतरराष्ट्रीय कलाकार रेज़िडेंसी, निव आर्ट सेंटर, नई दिल्ली (2011)
संग्रह (Collections)
• साउथ सेंट्रल जोन कल्चरल सेंटर, नागपुर.
• आर्ट स्केप्स, चंडीगढ़.
• अग्निपथ, दिल्ली.
• साहित्य अकादमी, भोपाल.
• दिल्ली, बैंगलोर, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा एवं इंग्लैंड में संग्रह.
• भारत एवं विदेशों में अनेक निजी संग्रह
पुरस्कार एवं सम्मान
• Artscape चंडीगढ़ द्वारा ‘ऑल इंडिया विमेन आर्टिस्ट’ अवॉर्ड (2012)
• AIFACS नई दिल्ली द्वारा ड्रॉइंग श्रेणी में पुरस्कार (2011)
• भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा छात्रवृत्ति (2010)
• South Central Zone Cultural Centre नागपुर में आयोजित 22वीं ऑल इंडिया आर्ट कॉन्टेस्ट में सम्मान (2008)
• अमृतसर की प्रतिष्ठित कला प्रदर्शनी में ‘हाईली कमेंडेड सर्टिफिकेट’ प्राप्त (2008)
• Gwalior में मराठा समुदाय ग्वालियर द्वारा छात्र सम्मान (2007)
• वार्षिक कला प्रदर्शनी ग्वालियर -‘एम.एस. भांड अवॉर्ड’ (2003)
विदेश यात्रा : चित्रों की एक्सहिबिशन न्यूयॉर्क, ताइवान में
रुचियाँ : कविता लिखना, फोटोग्राफी
अन्य जानकारी : उनकी कला की रुचि मुख्य रूप से अमूर्त कला और फोटोग्राफी में है.
वे विद्यार्थियों के लिए कार्यशालाएं भी करती हैं, जहाँ वे उन्हें कला की बुनियादी बातें और कला क्षेत्र में करियर बनाने की जानकारी देती हैं.
उनकी कला की खास बात यह है कि वे रंगों को अपनी उंगलियों से सतह पर लगाकर चित्र बनाती हैं, जिससे उनके काम में एक अलग तरह का स्पर्श और बनावट दिखाई देती है.