जन्म दिनांक : 26 मार्च, जन्म स्थान : गुवाहाटी, असम
माता : डॉ. आर. एच. लता (भोपाल)
जीवन साथी : श्री अश्विन दीवान
शिक्षा : MBA-PUNE, प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स- CIM (Certified Image Master- एसोसिएशन ऑफ इमेज कंसल्टेंट्स इंटरनेशनल (एआईसीआई), यूएसए)
व्यवसाय : संस्थापक एवं निदेशक - Indian School of Image Management (ISIM), मुंबई
करियर यात्रा/जीवन यात्रा :
• भारत और एशिया में इमेज मैनेजमेंट और पर्सनल ब्रांडिंग क्षेत्र की अग्रणी विशेषज्ञों में शुमार सोनिया एक प्रतिष्ठित उद्यमी, शिक्षाविद, अंतरराष्ट्रीय वक्ता, लेखिका एवं समाजसेवी हैं. पिछले 16 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने हजारों युवाओं एवं पेशेवरों के करियर को दिशा प्रदान की है.
• इमेज मैनेजमेंट एवं व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में उन्होंने अब तक 3 लाख से अधिक कॉर्पोरेट पेशेवरों को प्रशिक्षण तथा 500 से अधिक प्रमाणित इमेज प्रोफेशनल्स तैयार किए हैं.
• भारत में इस क्षेत्र की औपचारिक शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उन्होंने Indian School of Image Management (ISIM) की स्थापना की. यह देश का पहला AICI-मान्यता प्राप्त संस्थान है जो इमेज मैनेजमेंट, पर्सनल ब्रांडिंग और सॉफ्ट स्किल्स के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करता है.
• वर्ष 2011 में उन्होंने भारत की अग्रणी इमेज कंसल्टिंग एवं पर्सनल ब्रांडिंग कंपनियों में से एक BPOSH Image Consultants की स्थापना की. इस संस्था के माध्यम से वे व्यक्तियों एवं कॉरपोरेट को नेतृत्व विकास, संचार कौशल और पेशेवर छवि निर्माण में मार्गदर्शन देती हैं.
• WICCI Image Consulting Council की स्थापना कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
उपलब्धियां / पुरस्कार :
• उनकी उपलब्धियों का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव तब रहा जब वे वर्ष 2025 में Association of Image Consultants International (AICI), USA द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रतिष्ठित Certified Image Master (CIM) उपाधि प्राप्त करने वाली पहली भारतीय बनीं.
• AICI की ग्लोबल बोर्ड सदस्य बनने वाली पहली भारतीय
• पूर्व महासचिव - AICI Global
• राष्ट्रीय अध्यक्ष, WICCI Image Consulting Council
• ‘IMMIE Award’ in Philanthropy (AICI Global, USA) – 2021
• Women's Economic forum द्वारा Exceptional Women of Excellence Award (2022)
• 'वूमेन्स इकोनॉमिक फोरम' (WEF) द्वारा Iconic Women Creating a Better World for All (WEF, London) – 2023
• भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के सहयोग से 'भारत टीवी' द्वारा देश रत्न अवार्ड - 2024
• इंदौर में आयोजित चौथे 'ग्लोबल प्राइड विमेंस नेशनल अवार्ड' में 'यंगेस्ट अचीवर अवार्ड' 2023
विदेश यात्रा / अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व :
मॉरीशस, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, कनाडा, जापान, अर्जेंटीना, मलेशिया, नाइजीरिया, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, डोमिनिकन रिपब्लिक, चीन, जर्मनी सहित 30 से अधिक देशों में भारत का प्रतिनिधित्व.
रुचियाँ : व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व निर्माण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, इमेज मैनेजमेंट, सार्वजनिक वक्तृत्व, सामाजिक सेवा
अन्य जानकारी :
• भारत की प्रथम AICI CEU Approved Program Provider
• VISHIPSA NGO की अध्यक्ष के रूप में महिलाओं एवं बच्चों के सशक्तिकरण में सक्रिय
• OMP (World Forum of Protocol, Image & Communication) की भारत से एकमात्र संस्थापक सदस्य
• उन्हें ‘Fairy Godmother of Image Transformation’ के रूप में भी जाना जाता है
• उनके कार्यों पर 200 से अधिक मीडिया प्रकाशन हो चुके हैं
• उनका उद्देश्य भारत के युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना और उन्हें आत्मविश्वास, प्रभावी संवाद एवं मजबूत व्यक्तित्व से सशक्त बनाना है
• इसी सोच के साथ वे ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही हैं.