नेहा सिंह

Hot
-15%
नेहा

नेहा सिंह

nehasinghhockey811@gmail.com

2026-06-15 08:22:37

15

जन्म दिनांक : 08 नवम्बर, जन्म स्थान : ग्वालियर

 

माता : श्रीमती गीता सिंह, पिता : श्री राधेश्याम सिंह

 

शिक्षा : बीए, कम्प्यूटर डिप्लोमा,  डिप्लोमा-बीपीएड स्पोर्ट्स कोचिंग   

 

व्यवसाय : सहायक प्रशिक्षक हॉकी (ओड़िसा नवल टाटा)

 

करियर यात्रा / जीवन यात्रा : ग्वालियर की राज्य महिला हॉकी अकादमी में कोच परमजीत सिंह से उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे नेहरू कप, सब जूनियर नेशनल, जूनियर नेशनल, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी और सीनियर नेशनल में भाग लिया. लगातार मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उन्हें राष्ट्रीय पहचान मिली.

स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा करने के बाद से वर्ष 2023  से उड़ीसा भुवनेश्वर की नवल टाटा हॉकी अकादमी में असिस्टेंट कोच के तौर पर अपना योगदान दे रही हैं  यहां वे जूनियर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देती हैं. 

 

उपलब्धियाँ / पुरस्कार 

•  खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु एकलव्य पुरस्कार (2015)

•  ब्रांड एम्बेसेडर - मध्यप्रदेश सरकार ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान (2018)

•  वर्ष 2013 से 2017 तक राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविर (India Camp) में नियमित सहभागिता

• ओडिशा टीम के साथ राष्ट्रीय स्तर पर सहायक कोच (Assistant Coach) के रूप में कार्य करने का अनुभव

•  ओडिशा टीम के लिए चयनकर्ता के रूप में कार्य करने का अनुभव

•  राष्ट्रीय स्तर पर टीम चयन प्रक्रिया में सहभागिता

•  सहायक कोच के रूप में टीम के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त 

 

विदेश यात्रा : अकादमी एक्सपोज़र टूर के अंतर्गत दो बार नीदरलैंड्स (Netherlands) की यात्रा

 

रुचियाँ : हॉकी कोचिंग, खेल प्रशिक्षण, फिटनेस, युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन 

 

अन्य जानकारी : राष्ट्रीय स्तर पर सहायक कोच के रूप में कार्य करते हुए महिला खिलाड़ियों के तकनीकी, शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु निरंतर कार्यरत.

लक्ष्य भारतीय राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की कोच बनना है. इसके लिए वे कोचिंग के विभिन्न कोर्स कर रही हैं और लेवल-1 कोर्स पूरा कर चुकी हैं. अब वे फेडरेशन की आवश्यक परीक्षाओं की तैयारी में जुटी हैं.

बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रतिबद्ध.

खेल के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर विशेष ध्यान.