अंजुमन मंसूरी 'आरज़ू'

Hot
-15%
अंजुमन

अंजुमन मंसूरी 'आरज़ू'

 anjumanmansury123@gmail.com / वेब.-https://rek.ht/et/19xj/2

2026-04-21 07:58:03

11

जन्म दिनांक : 30 दिसम्बर, जन्म स्थान : परासिया (ज़िला छिंदवाड़ा)

 

माता : श्रीमती आयशा बेगम मंसूरी, पिता : श्री शेख़ असग़र मंसूरी

 

शिक्षा : संस्कृत साहित्य के साथ स्नातक, स्नातकोत्तर (हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य), बी एड. 

 

व्यवसाय : सीएम राइज़ उत्कृष्ट वि. मोहखेड़, छिंदवाड़ा में उच्च मा. शिक्षक (व्याख्याता हिन्दी)

 

करियर यात्रा/जीवन यात्रा : जन्म के 4 माह बाद मोतियाबिंद का पता चला, जिसके बाद 5 शल्य क्रियाएँ हुईं। 80% दृष्टिबाधिता के बावजूद माता-पिता के प्रोत्साहन और अपनी अदम्य इच्छाशक्ति से पढ़ाई जारी रखी. कक्षा 8वीं में मिली 'पूरक परीक्षा' (Supplementary) की चुनौती को स्वीकार कर गणित में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए. बचपन की छोटी-मोटी तुकबंदियों के बाद 1998 में इनकी पहली ग़ज़ल आई. 'अस्मिता' शीर्षक से इनकी पहली कविता वर्ष 2003 में प्रकाशित हुई. 2009 से लगातार विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित हो रहीं हैं. अपनी अक्षमता को शक्ति बनाकर आज उसी संस्था में सर्वोच्च पद पर कार्यरत हैं, जहाँ कभी संघर्ष किया था. वर्तमान में तकनीक (Google Assistant और TTS App) के माध्यम से पठन-पाठन एवं लेखन में निरंतर सक्रिय हैं.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार:

प्रकाशन - 

• रौशनी के हमसफ़र-ग़ज़ल-संग्रह (2021)

• अनवर से गुफ़्तगू - ग़ज़ल-संग्रह (2022)

• और तुम - ग़ज़ल-संग्रह  (2023)

• दीवान-ए-आरज़ू  - वर्णमाला पर आधारित विशेष ग़ज़ल-संग्रह (2025)

• तनवीर आधी रह गई - ग़ज़ल-संग्रह (2026)

 • दो कृतियाँ प्रकाशनाधीन

साझा संग्रह

• 'वसुदेव कुटुंबकम'

• 'भारत को जानें'

• 'देश की 11 कवियत्रियाँ'

• 'इस दौर की ग़ज़लें'

• 'उंगली काँधा बाज़ू गोदी'

• 'दुष्यंत के बाद'

दैनिक भास्कर (मधुरिमा), हरिभूमि, पत्रिका,देशबन्धु, नईदुनिया, हम हिंदुस्तानी (यूएसए/अमेरिका से प्रकाशित), प्रयास (कनाडा से प्रकाशित), साहित्य सारांश (ग्लोबल एलिट फाउंडेशन का हिन्दी अंतरराष्ट्रीय त्रैमासिक संस्करण), गुफ़्तगू (इलाहाबाद से प्रकाशित) आदि देश-विदेश के अनेक पत्र पत्रिकाओं तथा विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं, वेबसाइट्स में रचनाएँ प्रकाशित. 

प्रसारण: दूरदर्शन-मध्यप्रदेश एवं आकाशवाणी से रचनाओं का नियमित प्रसारण

 

सम्मान

•  कलावीथिका जबलपुर द्वारा पाथेय सृजनश्री अलंकरण, जबलपुर  (2017)

•  नेशनल मीडिया फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा अनमोल सृजन अलंकरण (2017)

•  काव्य रंगोली उप्र से काव्य भूषण सम्मान (2018)

•  शब्दश्री संस्थान द्वारा साहित्य अभिविन्यास सम्मान (2019)

•  राष्ट्रीय कवि चौपाल शाखा दोसा द्वारा साहित्य शारदा सम्मान (2019)

•  विश्व हिन्दी संस्थान, कनाडा द्वारा दी ग्लोबल बुक ऑफ लिटरेचर अवॉर्ड 2019, (विश्व की सर्वाधिक लोकप्रिय 111 महिला साहित्यकारों में शीर्ष प्रथम स्थान प्राप्त)

•  हिन्दुस्तानी अकादमी-गुफ्तगू प्रकाशन द्वारा महादेवी वर्मा सम्मान (2020)

•  प्रसंग साहित्यिक संस्था, जबलपुर द्वारा लघु कथाश्री सम्मान (2020)

•  वर्तिका साहित्य संस्थान, जबलपुर द्वारा काव्य शिरोमणि अलंकरण (2020)

•  युगधारा फाउंडेशन एवं प्रकाशन, लखनऊ द्वारा साहित्य रत्न सम्मान (2021)

•  मध्य रेलवे, नागपुर मंडल राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी रचनाकार सम्मान (2022)

•  मशहूर ग़ज़लकार साज़ जबलपुरी जी की स्मृति में कादंबरी सम्मान (2023)

•  दैनिक भास्कर द्वारा श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान 2025

•  शीर्षक साहित्य परिषद्, राष्ट्रीय कवि संगम, साहित्य संगम संस्थान, अखिल भारतीय साहित्य परिषद् विराटनगर, काव्योदय आदि अनेक मंचों से श्रेष्ठ साहित्यकार सम्मान पत्र

 

रुचियाँ : साहित्य सृजन (ग़ज़ल, गीत, कविता), पठन-पाठन, शैक्षिक नवाचार (Educational Innovation) गायन, वादन

 

अन्य जानकारी

• साहित्य की विधा : ग़ज़ल, गीत, कविता, दोहा, माहिया आदि

• 'आरज़ू' उपनाम से साहित्य जगत में सक्रिय. नारी विमर्श और दिव्यांग विमर्श पर निरंतर लेखन

• आरज़ू के लिए  टेक्नॉलॉजी वरदान साबित हुई. वे पढ़ने-लिखने और पढ़ाने के काम को गूगल असिस्टेंट और अन्य एप्स के जरिए बखूबी अंजाम देती हैं

•  मप्र  उर्दू अकादमी, भोपाल के प्रोग्राम जश्न-ए-उर्दू, फिर अकादमी के प्रतिभा खोज कार्यक्रम - तलाश-ए-जौहर की विजेता (जबलपुर संभाग में प्रथम - 2021), नरसिंहपुर में इसी कार्यक्रम की निर्णायक (2023)

•  कला वीथिका जबलपुर, अखिल भारतीय सूर कवि सम्मेलन छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच, छिंदवाड़ा, कल्पतरु साहित्य सृजन मंच, नरसिंहपुर, आँचलिक साहित्यकार परिषद्, प्रगतिशील लेखक संघ, मप्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन आदि मंच से काव्य पाठ तथा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरों में सहभागिता