विनीता ओझा

Hot
-15%
विनीता

विनीता ओझा

 vineeta04ojha@gmail.com

2026-04-20 10:44:46

11

जन्म स्थान : रतलाम

 

माता : स्व. श्रीमती विद्यावती आचार्य, पिता : स्व. डॉ. मणिशंकर आचार्य

 

जीवनसाथी : श्री संजय ओझा, संतान :  पुत्र (2)

 

शिक्षा : एम.एससी., बी.एड.

 

व्यवसाय : शिक्षक - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जावरा (रतलाम)

 

करियर यात्रा / जीवन यात्रा 

विनीता ओझा वर्ष 1988 से निरंतर शिक्षण कार्य में संलग्न हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्यों में भी वे सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. वे जलाशय सफाई अभियान में सहभागिता करती हैं तथा दिव्यांग एवं मूक-बधिर विद्यार्थियों को उनके घर जाकर पढ़ाई करवाती हैं. इसके साथ ही देह व्यापार में लिप्त बांछड़ा समुदाय की छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक भी कर रही है, जिससे अनेक बालिकाएं कॉलेज तक पहुंचीं और कई ने स्वरोजगार अपनाया. राज्य आनंद संस्थान की सह-समन्वयक के रूप में  “अल्पविराम” कार्यक्रम के अंतर्गत वे विद्यार्थियों और समाज को आनंदपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा दे रही हैं. वे श्री अरविंद सोसायटी, रतलाम शाखा द्वारा संचालित श्री मातृ विद्या मंदिर, समग्र शिक्षा समिति की अध्यक्ष तथा प्रज्ञा प्रवाह की जिला सह-संयोजक के रूप में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं.

 

उपलब्धियां

• 150 से अधिक कार्यक्रमों का सफल संचालन

•  श्री अरविंद सोसायटी, पुडुचेरी की नेशनल यूथ कोऑर्डिनेटर रहीं

•  प्रधान संपादक - मध्यप्रदेश शासन की पत्रिका ‘एजुकेशन फॉर ऑल’

•  200 से अधिक लेख, कहानियां एवं कविताएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित

•  71 बार आकाशवाणी से वार्ताओं का प्रसारण

•  आपके द्वारा लिखित एवं निर्देशित भूमिका-अभिनय ( रोल-प्ले) को दो बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. यह प्रस्तुति कोयंबटूर एवं बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रमों में पुरस्कृत हुई.

•  इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के साथ किए गए नवाचारों के अंतर्गत आपके निर्देशन में तैयार किए गए शोध-पत्र के लिए चार विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हुआ.

 

सम्मान 

शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए शताधिक सम्मान, जिनमें से प्रमुख हैं 

•  पश्चिम रेल प्रबन्धक रतलाम द्वारा पश्चिम रेलवे एक्सीलेंट लेडी अवार्ड (2018)

•  स्व. श्यामलाल दशोत्तर स्मृति शिक्षक सम्मान (2018)

•  स्व. बैजनाथ सारस्वत स्मृति सम्मान (2018)

•  शैक्षिक संगोष्ठी के लिए महामहिम राज्यपाल एवं शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मान- भोपाल (2019)

•  विक्रम यूनिवर्सिटी द्वारा सावित्रीबाई फुले पुरस्कार (2019)

•  राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा कबीर सम्मान (2019)

•  डॉ. शंकर दयाल शर्मा स्मृति साहित्य पुरस्कार  (2019)

•  साहित्य सागर संस्था, इंदौर द्वारा अखिल भारतीय मातृशक्ति सम्मान  (2019)

•  मप्र शिक्षक सांस्कृतिक संगठन, इंदौर द्वारा मध्यप्रदेश नारी गौरव सम्मान (2022)
विद्यालय को “आनंद घर” बनाने के लिए शिक्षक संदर्भ समूह, मध्यप्रदेश द्वारा शिक्षाविद गिजुभाई बधेका सम्मान - रतलाम (2024)

•  विश्व हिन्दी लेखिका मंच भोपाल द्वारा कल्पना चावला स्मृति सम्मान (2021)

•  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री श्री चैतन्य कुमार कश्यप के हाथों नईदुनिया ज्योतिर्मय सम्मान (2022)

•  राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार (माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित (2025)

 

रुचियाँ : अध्यात्म एवं शिक्षा

 

अन्य जानकारी

•  राष्ट्रीय युवा शिविर, नैनीताल में 12 वर्षों तक प्रदेश का प्रतिनिधित्व

•  विज्ञान मंथन यात्रा में दो बार प्रदेश का प्रतिनिधित्व

•  उनके नेतृत्व में अनेक विद्यार्थियों ने नैनीताल में आयोजित राष्ट्रीय युवा शिविर में सहभागिता की है. इसके अतिरिक्त विज्ञान मंथन यात्रा के अंतर्गत दिल्ली एवं चेन्नई तक विद्यार्थियों ने प्रतिनिधित्व किया है. इंस्पायर अवार्ड, नशा मुक्ति कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता अभियान, मोगली उत्सव, पर्यटन प्रश्नोत्तरी तथा झील महोत्सव जैसे कार्यक्रमों में भी विद्यार्थियों ने जिले का प्रतिनिधित्व किया. 

•  उन्होंने विज्ञान विषयों के चित्रों को सरल तरीके से बनाना सिखाने की विशेष पद्धति विकसित की है, जिसे यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है.