जन्म तिथि : 10 जून, जन्म स्थान : रीवा
पिता : श्री ज़फ़र हसन, माता : श्रीमती खुशनुमा ज़फर
जीवन साथी : डॉ. बशीर उल्ला शेख, संतान : पुत्री - 1
शिक्षा : स्नातकोत्तर, एम. फिल., पीएचडी
जीवन / करियर यात्रा : डॉ. तबस्सुम को शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में पंद्रह वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। डॉ. ज़फ़र ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद की रिसर्च इंटर्न के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने जैव रसायन में परास्नातक तथा एम.फिल. की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात जीव विज्ञान में पीएचडी की उपाधि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल से प्राप्त की। रिप्रोडक्टिव न्यूरो-एंडोक्रिनोलॉजी में डॉक्टरेट करने के बाद तबस्सुम ने स्टेम कोशिका इंजीनियरिंग एवं जीव विज्ञान विषयों में अध्यापन का कार्य किया। भारत की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों - रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ-नई दिल्ली), वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद की प्रयोगशालाओं (लखनऊ तथा भोपाल) और राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (लखनऊ) में बायोकेमिस्ट्री, ब्रेन रिसर्च, स्ट्रक्चरल बायोलॉजी एवं पब्लिक हेल्थ इत्यादि विषयों में शोध किया। उन्होंने अपने अध्ययन काल में विश्वविद्यालय का कई राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में विद्यालय एवं मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
डॉ. ज़फ़र के शोध एवं शैक्षणिक योगदानों को अनेक युवा वैज्ञानिक पुरस्कार, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध वृत्तियाँ, तथा प्रतिष्ठित संगोष्ठियों एवं सम्मेलनों में वक्ता के रूप में आमंत्रण के द्वारा मान्यता मिली है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन संस्थाओं के साथ शोध-पत्र प्रकाशित किए हैं, और अनेक उच्च-प्रभाव वाली साइंटिफिक जर्नल्स के लिए समीक्षक के रूप में भी कार्य कर रही हैं। वर्तमान में डॉ. तबस्सुम कॉर्पोरेट कंपनी में विषय विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं।
विदेश यात्रा : इंडोनेशिया, सिंगापुर
उपलब्धियां
• शोध ग्रन्थ : 21 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित
• पुस्तक अध्याय: 11 अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक अध्याय प्रकाशित
छात्रवृत्ति
• गोल्डन जुबली रिसर्च इंटर्नशिप अवार्ड (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान परिषद द्वारा प्रदत्त)
• इंस्पायर फ़ेलोशिप (विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त)
• डी बी टी शोध छात्रवृत्ति (जैव प्रौद्योगिकी प्रभाग, विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त)
• फेलोशिप फॉर ट्रेनिंग ऑफ़ यंग साइंटिस्ट (मध्य प्रदेश कॉउन्सिल फॉर साइन्स एंड टेक्नोलॉजी द्वारा प्रदत्त)
सम्मान
• मध्यप्रदेश युवा वैज्ञानिक पुरस्कार (मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा प्रदत्त)
• युवा वैज्ञानिक पुरस्कार (सोसाइटी ऑफ़ लाइफ साइंसेज द्वारा प्रदत्त)
• युवा वैज्ञानिक पुरस्कार (रॉयल केमिकल सोसाइटी, लन्दन द्वारा प्रायोजित)
• सामाजिक एवं वैज्ञानिक प्रयासों हेतु ‘मध्यप्रदेश की शीर्ष 100 प्रेरणात्मक महिलाएं’ अवार्ड
पुरस्कार
• राष्ट्रीय स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता (राष्ट्रीय सहकारी संगठन, चंडीगढ़)
• राज्य स्तरीय तात्कालिक भाषण (हिन्दी भवन, भोपाल)
• राष्ट्रीय स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता (जमनालाल बजाज स्मृति विश्वविद्यालय, वर्धा)
• राष्ट्रीय वक्तव्य, (केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान, लखनऊ)
रुचियां : कविता लेखन, पठन-पाठन, हस्तशिल्प, सामाजिक सेवा
अन्य जानकारी
• डॉ. ज़फ़र ने इमोशनल इंटेलिजेंस, कम्युनिकेशन स्किल, पर्सनालिटी डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी अग्रणी रूप से योगदान दे कर समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाह किया।
• लखनऊ प्रसार भारती के कंपेयरिंग पैनल में कार्य कर के 'वाणी' कोर्स उत्तीर्ण किया एवं रेडियो प्रसारण सेवाएं भी प्रदान की। विज्ञान के क्षेत्र में काम करते हुए भी, कविता लेखन के माध्यम से हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार हेतु प्रयासरत।
• भारतीय प्रबंधन संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान तथा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर डॉ. ज़फ़र युवाओं और समाज को नई दिशा प्रदान कर रही है। डॉ. तबस्सुम को उनके वैज्ञानिक योगदान के साथ-साथ जनस्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और युवा पीढ़ी के बौद्धिक विकास में उनके कार्यों के लिए विशेष रूप से सराहा जाता है।