विनीता सिंह

Hot
-15%
विनीता

विनीता सिंह

vineetas539@gmail.com

2025-11-01 09:48:39

9

जन्म दिनांक : 16 जनवरी, जन्म स्थान : प्रयागराज (उप्र)

 

माता : श्रीमती मिथिलेश सिंह, पिता : श्री नरेंद्र बहादुर सिंह 

 

जीवन साथी: लेफ्टिनेंट कर्नल राजकुमार, संतान : पुत्री 01

 

शिक्षा : बी.कॉम, एम.कॉम, बी.एड, एलएलबी, एलएलएम (ह्यूमन राइट्स)

 

व्यवसाय : अधिवक्ता,  सामाजिक कार्यकर्ता, योगा इंस्ट्रक्टर,  संस्थापक/मानवता संरक्षक ट्रस्ट, फिटनेस इनफ्लुएंसर, मोटिवेशनल स्पीकर

 

करियर यात्रा/जीवन यात्रा : सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली और पेशे से वकील विनीता ने अपने माता-पिता से सेवा और समर्पण के संस्कार विरासत में पाए. उनके पिता सेना में थे और माँ आर्मी पब्लिक स्कूल में शिक्षिका. भाई और पति भी सेना में कार्यरत हैं, जिससे देश सेवा और समाज सेवा का भाव उनके जीवन में गहराई से जुड़ गया. कॉलेज के बाद उन्होंने पूरी तरह सामाजिक कार्यों को ही अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया और निर्भया ग्रुप और मानव अधिकार संगठन जैसे कई एनजीओ के साथ काम किया. 2015 से वे समाज के विभिन्न वर्गों के लिए लगातार काम कर रही हैं. वर्ष 2023 में उन्होंने मानवता संरक्षण ट्रस्ट  की स्थापना की, जिसके माध्यम से वे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने जैसे कार्य कर रही हैं।

विनीता की सबसे प्रभावशाली पहल है फ्लाईओवर पाठशाला, जो भोपाल के लालघाटी फ्लाईओवर के नीचे रहने वाले झुग्गी-बस्ती के बच्चों के लिए चलाई जा रही है. यहां 50 से 70 बच्चे नियमित रूप से पढ़ने आते हैं. वर्ष 2023  में शुरू हुई इस पाठशाला में इंग्लिश, हिंदी, मैथ्स, साइंस और नैतिक शिक्षा दी जाती है. वे केवल शिक्षा तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने ऋषिकेश योग एलायंसेज से सर्टिफाइड योग इंस्ट्रक्टर कोर्स किया है और "7 चक्रास" नाम से अपना योग संस्थान चला रही हैं। वे समय-समय पर निःशुल्क योग शिविर आयोजित करती हैं, जिनमें सीनियर सिटीजन, महिलाएं और बच्चे शामिल होते हैं। विनीता मानसिक और पारिवारिक काउंसलिंग में भी सक्रिय हैं. वे पुलिस थानों में जाकर कई परिवारों को टूटने से बचा चुकी हैं. साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को नि:शुल्क कानूनी सलाह भी देती हैं.

ट्रस्ट के माध्यम से उन्होंने दो आंगनबाड़ी भी गोद ली हैं. जहां बच्चों और उनके परिवारों के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं. बाल मजदूरी, नशे की लत, और भीख मांगने जैसी समस्याओं से बच्चों को निकालकर शिक्षा की ओर लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

•  सामाजिक क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित, इनमें प्रमुख हैं

•  (2022) सर्च एंड रिसर्च डेवलपमेंट सोसायटी,  निर्भया फाउंडेशन तथा कोविड  हेल्प डेस्क द्वारा सुपर मॉम सम्मान

•  (2023) प्रेस्टीज कॉलेज, भोपाल सिटी लाइव, विजन सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा सम्मानित

•  (2024) सागर पब्लिक स्कूल, विजन सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन, यश एंटरटेनमेंट, निर्माण परिवर्तन द्वारा भोपाल रत्न अवार्ड 2024)

•  2025 एन.आर.आई. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट भोपाल,  AWWA आर्मी वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सम्मानित

 

विदेश यात्रा : मलेशिया, इंडोनेशिया

 

रुचियाँ : योगा, सामाजिक कार्य,संगीत, नृत्य

 

अन्य जानकारी : 2013 में मास्टर्स इन कॉमर्स की पढ़ाई के दौरान ही अपनी नेतृत्व क्षमता और मंच संचालन कौशल का परिचय देना शुरू कर दिया था। दिल्ली स्थित परवाज़ मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित इंडियन आइकॉन अवार्ड, TIFA अवॉर्ड और राजीव गांधी एक्सीलेंस अवार्ड जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों को न केवल मैनेज किया, बल्कि सफलतापूर्वक होस्ट भी किया.

पिछले तीन वर्षों से वे सेना के भोपाल स्थित द्रोणाचल केंद्र में नियमित रूप से योग प्रशिक्षण दे रही हैं. इस कार्य से प्राप्त होने वाली समस्त राशि वे अपनी संस्था मानवता संरक्षण ट्रस्ट में दान कर देती हैं, ताकि समाजसेवा से जुड़ी गतिविधियों को सशक्त किया जा सके।

विनीता निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों को निशुल्क कानूनी सलाह, मानसिक और शारीरिक काउंसलिंग प्रदान करती हैं। उनका फोकस समाज के उन वर्गों पर है जो सामाजिक, आर्थिक या मानसिक रूप से हाशिए पर हैं और उन्हें सही दिशा और सहारे की आवश्यकता है।

इसके साथ ही वे स्कूलों और कॉलेजों में एक फिटनेस इनफ्लुएंसर और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी सक्रिय हैं. अपने संवाद और जीवन के अनुभवों के माध्यम से वे युवाओं को न केवल स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करती हैं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, मानसिक मजबूती और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए भी जागरूक करती हैं.