जन्म दिनांक :  26 सितम्बर, जन्म स्थान : विदिशा
 
माता : श्रीमती सावित्री देवी श्रीवास्तव, पिता : श्री के.पी. श्रीवास्तव
 
जीवन साथी :  श्री प्रदीप कुमार त्रिवेदी, संतान : पुत्र -02
 
शिक्षा :  बीएससी, एलएलबी
 
व्यवसाय : पत्रकारिता/प्रबंध सम्पादक- तूलिका (मासिक पत्रिका)
 
करियर यात्रा/ जीवन यात्रा :  विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय. चौथा संसार, नवभारत (सुरुचि पत्रिका का प्रभार) में कार्य करने के बाद वर्ष  2004 से ‘तूलिका’ (महिलाओं की पत्रिका)  का प्रकाशन.  इससे पूर्व विदिशा जिला न्यायालय तथा इंदौर उच्च न्यायालय में वकालत की. विगत सात वर्षों से तूलिका संस्था के बैनर तले महिला वकील, महिला मनोचिकित्सक और प्रोफेसर के साथ मिलकर विवाह पूर्व परामर्श प्रदान कर रही हैं.
 
उपलब्धियां/सम्मान
• जी न्यूज चैनल - जीवन सारथी फाउंडेशन से सम्मानित 2017
• अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीआरपीएफ नीमच महिला विंग द्वारा से सम्मानित 2018
• ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन भोपाल द्वारा सम्मानित 2024
• मालाबार गोल्ड हैदराबाद द्वारा विमेन अचीवर्स अवार्ड 2024
• मध्यप्रदेश आर्ट्स कम्यूनिकेशन एंड एंटरटेनमेंट और भोपाल सिविलाइजेशन सोसायटी द्वारा मध्यप्रदेशनी अवार्ड 2023
 
रुचियाँ : लेखन, बैडमिंटन, शतरंज
 
अन्य जानकारी : अध्यक्ष - ‘तूलिका’ सामाजिक, कला, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्था.
तूलिका संस्था के बैनर तले - तूलिका सम्मान, पारिवारिक मूल्यों पर आधारित तूलिका मिसेस एमपी प्रतियोगिता तथा अनेक कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है. इसके अलावा सरकारी स्कूलों में माहवारी जागरूकता सन्देश के साथ सेनेटरी नैपकिन बांटे जाते हैं