जन्म दिनांक : 1 सितंबर, जन्म स्थान : दुर्ग (छग)
माता : श्रीमती सरोजनी केसरवानी, पिता : स्व जयकरण लाल केसरवानी
जीवन साथी : श्री राजकुमार गुप्ता, संतान : पुत्र 01, पुत्री 01
शिक्षा : एम.ए. (अर्थशास्त्र)
व्यवसाय : पूर्व स्कूल संचालक,शिक्षक,समाजसेवी,साहित्यकार
करियर यात्रा/ जीवन यात्रा : 1996 से 2020 तक एक नर्सरी स्कूल का संचालन करने के बाद 2 साल तक महिलाओं को निशुल्क एरोबिक्स प्रशिक्षण देने में शामिल रहीं. बचपन घर के पास होने वाले कवि सम्मेलनों श्रोता के रूप में जाति थीं और घर आने के बाद छोटी-छोटी कविताएं लिखा करती थीं। कक्षा छठी में लिखे एक निबंध से प्रभावित होकर उनके शिक्षक ने उन्हें लेखन के लिए प्रेरित किया. 10वीं कक्षा में आने तक कवि सम्मेलन में प्रस्तुति देना शुरू किया और वहां मिले प्रोत्साहन ने आगे बढ़ने का हौसला दिया। लेखन में जब कुछ परिपक्वता आई तो कविता और संस्मरण ही लिखना शुरू किया. 2020 में इंदौर की कुछ साहित्यिक संस्थाओं से जुड़ने के बाद कविता के साथ लघुकथाएं भी लिखने लगीं. वर्तमान में लेखन कार्य के साथ ही समाजसेवा के कार्यों में संलग्न.
उपलब्धियां / पुरस्कार
प्रकाशन : 1. ‘अभिरुचि’ लघुकथा संग्रह, 2. ‘अभिरूरुचि’ काव्य कलश
• अनेक साझा संकलनों में रचनाएं प्रकाशित
• प्रतिष्ठित समाचार पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ-लेख प्रकाशित
सम्मान
• संस्कृति साहित्य मंच- इंदौर द्वारा “दीपशिखा सम्मान” 2020
• साहित्य संगम संस्थान- नई दिल्ली द्वारा नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु आयोजित काव्य पाठ में उत्कृष्ट प्रतिभागिता और प्रस्तुति के लिए गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल (2021)
• अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद कोलकाता द्वारा अंतरराष्ट्रीय नारी सम्मान (2022)
• कथा दर्पण साहित्य मंच इंदौर द्वारा 'कमल कथा रत्न' (2022)
• साहित्य संगम संस्थान, नई दिल्ली द्वारा ‘सजग सिपाही’ सम्मान
• अखंड संडे-इन्दौर साहित्यिक-सामाजिक संस्था- द्वारा ‘अखंड संडे' के तत्वावधान में प्रकाशित साझा संकलन 'क्रांति काव्य कलश' में सहभागिता पर सम्मानित (2022/2023/2024)
• अवनि सृजन साहित्य एवं कला मंच, इंदौर द्वारा ‘हिन्दी गौरव सम्मान’ (2023)
• राष्ट्रीय काव्य रसिक मंच मध्यप्रदेश इकाई द्वारा ‘नीलकंठ सम्मान’ (2024)
• डॉ. सुधा चौहान द्वारा संकलित ‘लोकमाता अहिल्या’ पुस्तक में लेखन और योगदान के लिए सम्मानित (2025)
• मध्यभारत हिन्दी समिति इंदौर द्वारा अहिल्याबाई होलकर पर आधारित कविता के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज एवं प्रशस्ति पत्र 2025
• अनेक साहित्यिक संस्थाओं एवं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा पुरस्कार सम्मान पत्र प्राप्त उत्कृष्ट मंच संचालन के लिए अनेक बार सम्मानित
रुचियाँ : गायन, पठन-पाठन
अन्य जानकारी : लीनेस डिस्ट्रिक्ट कृष्णिका द्वारा सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष , सर्वश्रेष्ठ एरिया ऑफिसर, सर्वश्रेष्ठ सचिव आदि अवार्ड प्राप्त
लीनेस डिस्ट्रिक्ट कृष्णिका संस्था में डिस्ट्रिक्ट सचिव के पद पर कार्यरत, मूक पशुओं की सेवा कार्य