जन्म दिनांक : 14 जनवरी, जन्म स्थान : सेमरी (रायसेन)
माता : श्रीमती सुधा यादव, पिता : श्री आजाद सिंह यादव
जीवन साथी : श्री नरेन्द्र पाल यादव
शिक्षा : फिजिकल एजुकेशन (गोल्ड मेडलिस्ट)
करियर यात्रा/ जीवन यात्रा : अंजना अपने गांव के आसपास स्थित छोटे-छोटे पहाड़ों पर बड़ी आसानी से और तेजी से चढ़ जाया करती थीं. धीरे-धीरे उन्होंने सोनागिरी, हलाली बांध आदि जगहों पर पर्वतारोही की तैयारी की. इसके अलावा भोपाल की मनुआभान टेकरी पर कई बार चढ़कर अभ्यास किया. वे प्रतिदिन 10 किलोमीटर साइकिल चलाती हैं और जिम जाती हैं. अंजना रायसेन जिले की पहली महिला पर्वतारोही हैं, जिन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय चोटियों पर तिरंगा फहराया है.
उपलब्धियां
• फिजिकल एजुकेशन में स्वर्ण पदक
• कबड्डी, ताइक्वांडो, बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, खो-खो, जूडो, हॉकी और पर्वतारोही के रूप में 17 से अधिक पुरस्कार प्राप्त (2019 to 2023)
• 19 किलोमीटर गंगा राफ्टिंग (ऋषिकेश - 2021)
माउंटेनियरिंग कोर्स
• दूसरा बेसिक एडवेंचर कैंप, ऋषिकेश (उत्तराखंड 2021)
• तीसरा बेसिक एडवेंचर कोर्स, ऋषिकेश (उत्तराखंड 2022)
• बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स - दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल 2022)
साहसिक एवं पर्वतारोहण उपलब्धियां
• माउंट फ्रेंडशिप पीक - हिमाचल प्रदेश (17,346 फीट, 2021)
• माउंट युनम पीक - हिमाचल प्रदेश (20,000 फीट 15 अगस्त 2021)
• माउंट रेनोक पीक - सिक्किम (16,023 फीट, 2022)
• माउंट एवरेस्ट बेस कैंप - नेपाल ( 17,598 फीट 2022)
• माउंट पतासु पीक हिप्र - 13,800 फीट (13/09/21)
• माउंट एल्ब्रस (यूरोप) - ऊँचाई: 5,742 मीटर ( 15 अगस्त 2023)
• चांगला पास (लद्दाख) - ऊँचाई: 17,586 फीट ( 26 जनवरी 2023)
• माउंट कोज़िअस्को (ऑस्ट्रेलिया) (15 अगस्त 2024)
विदेश यात्रा : यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया
रुचियाँ : साहसिक अभियानों में भाग लेना