अंजना सिंह 

Hot
-15%
अंजना

अंजना सिंह 

anjana.007pr7@gmail.com

2025-09-24 09:24:29

321

जन्म दिनांक : 30 जून, जन्म स्थान : बेंदुरा कला (मैहर) 

 

माता : श्रीमती सियावती सिंह, पिता :  राजेश सिंह 

 

शिक्षा : बीए, एमए (राजनीति शास्त्र.), डी.ईएल.एड, पीजीडीसीए, एलएलबी, एलएलएम 

 

व्यवसाय : वकालत  

 

करियर यात्रा/जीवन यात्रा : बचपन में पिता के साथ घर से खेत तक पैदल चलते-चलते कब पर्वतारोहण का जुनून सवार हो गया पता ही नहीं चला. धीरे-धीरे प्रैक्टिस शुरू की और सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने का सपना देखने लगीं. इसी सपने को पूरा करने अंजना ने हिमाचल के मनाली में फ्रेंडशिप चोटी पर तिरंगा फहरा कर अपनी मंजिल की ओर एक कदम बढ़ाया. पिता पहले गांव में खेती करते थे. अंजना भी उनके साथ खेत जाती. बड़े होते बच्चों के सपने पूरे करने उनके पिता जब सूरत की फैक्ट्री में नौकरी करने चले गए तब अंजना ने पढ़ाई के साथ-साथ मां के साथ मिलकर गांव की खेती बाड़ी संभाली। स्कूली शिक्षा गांव से करने के बाद लॉ की पढ़ाई रीवा लॉ कॉलेज से पूरी की. अंजना वर्तमान में रीवा जिला अदालत में वकील हैं. ताइक्वांडो में गोल्ड मेडलिस्ट और पर्वतारोही अंजना ग्राम पंचायत की पंच भी हैं. 

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

• माउंट किलिमंजारो- अफ्रीका महाद्वीप (26 जनवरी 2025) 

• माउंट एलब्रुस यूरोप-महाद्वीप (27 जुलाई 2025)  

• शिंचन ईस्ट-लद्दाख में  (20 जुलाई 2024)  

• फ्रेंडशिप चोटी-हिमाचल प्रदेश (19 मई 2024)  

 

सम्मान/पुरस्कार

• ब्रांड एम्बेसडर - बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ मैहर 

• स्नेहा इवेंट एंड मैनेजमेंट मुंबई द्वारा विंध्य आइकॉनिक अवार्ड (2025)

• देशराग कार्यक्रम रीवा में विंध्य रत्न सम्मान 2025

 

विदेश यात्रा : तंजानिया, रूस

 

रुचियाँ : पर्वतारोहण, खेती-किसानी, चुनौतीपूर्ण और कठिन काम करना

 

अन्य जानकारी : पर्वतारोही बनने वाली मध्यप्रदेश की पहली महिला वकील -अंजना के सपनों को पूरा करने का श्रेय परिवार के साथ उनके गुरु एडवोकेट शिवेन्द्र सिंह बघेल को भी जाता है. पर्वतारोहण के लिए धनराशि नहीं होने पर गुरु और भाई दोनों संबल बने। उन्होंने अंजना के लिए आवश्यक  संसाधन जुटाए। अब उनका सपना माउंट एवरेस्ट फतह करने का है।