अंजीता  सभलोक

Hot
-15%
अंजीता 

अंजीता  सभलोक

anjeeta201@gmail.com

2025-09-18 09:53:51

10

जन्म दिनांक : 20 जनवरी, जन्म स्थान : जबलपुर

 

माता : श्रीमती बलविंदर कौर जसपाल,  पिता : विशेषर सिंह जसपाल

 

जीवन साथी : अमित सभलोक,  संतान संख्या :   पुत्र -01, पुत्री -01

 

शिक्षा : स्नातक (बी.कॉम)

 

व्यवसाय : सामाजिक कार्यकर्ता/ संस्थापक – मन्नत सोशल वेलफेयर सोसायटी / कचरा कैफे

 

करियर यात्रा/ जीवन यात्रा :  वर्ष 2009 में बेटी ‘मन्नत’ का जन्म हुआ। अक्सर लोग अपने बच्चों के जन्म पर उनकी सुरक्षा और भविष्य के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करवाते हैं, लेकिन अंजीता ने बेटी मन्नत के नाम पर समाज के हाशिए पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और सम्मान की रोशनी पहुँचाने के उद्देश्य से 2011 में स्वयंसेवी संस्था ‘मन्नत’ की नींव रखी.  संस्था सामाजिक सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करती है. संस्था ने अनेक अभियानों की शुरुआत के साथ ही सरकारी विभागों, स्टार्टअप और अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर उल्लेखनीय कार्य किए हैं. आज मन्नत सोशल वेलफेयर सोसाइटी केवल भोपाल ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत स्तंभ बन चुकी है.

नगर निगम भोपाल के साथ  स्वच्छता के कार्य जैसे कॉलोनियों, स्कूलों और बाजारों में जाकर लोगों को कचरा पृथक्करण सिखाना, मुफ्त कूड़ेदान और कपड़े के थैले बांटना, एकल-उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ आवाज उठाना तथा युवतियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में प्रशिक्षित करना और निःशुल्क सैनिटरी पैड देना आदि कार्यों में सहयोग.

 

सम्मान

• स्वच्छता एम्बेसडर- नगर निगम, भोपाल (2022)

• निर्माण परिवर्तन फाउंडेशन, भोपाल द्वारा भारत रत्न  अवार्ड (2021/2022)

• हेल्प बॉक्स फाउंडेशन भोपाल द्वारा महिला पर्यावरण योद्धा सम्मान/ वसुधा सम्मान (2022)  

• पराक्रम जनसेवी संस्था और जागो भारत अभियान, भोपाल द्वारा प्राइड अवार्ड/ग्रीन अवार्ड (वर्ष 2023)

• जिला स्वास्थ्य समिति मलेरिया विभाग, भोपाल  द्वारा  उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित (वर्ष 2023)

• उत्कृष्ट कार्य के लिए शासकीय प्राथमिक शाला,  महासमुंद, छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मान (2024)

• पर्यावरण शिक्षा एवं संरक्षण समिति  द्वारा  पर्यावरण योद्धा सम्मान (2024)

 

रुचियाँ : पेंटिंग करना, जरूरतमंदों की मदद करना.  

 

अन्य जानकारी : 'आंगनवाड़ी गोद लें अभियान' के तहत बाबा नगर और सलैया आंगनबाड़ियों को  गोद लेकर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जाते हैं.

संपन्न समाज से पुराने कपड़े एकत्र कर वंचित महिलाओं को सिलाई हेतु प्रदान करना उनके द्वारा तैयार दुलार किट (5 झबले, 5 नैपी, 1 कंबल, 1 चादर, 1 तकिया) सरकारी अस्पतालों में नवजात शिशुओं की माताओं को निःशुल्क वितरण करना