रुखसाना मिर्ज़ा

Hot
-15%
रुखसाना

रुखसाना मिर्ज़ा

rukhsanamirza197@gmail.com

2025-08-19 06:05:06

46

जन्म दिनांक : 11 दिसंबर, जन्म स्थान : उज्जैन

 

माता : श्रीमती राबिया बेगम, पिता : श्री मिर्ज़ा अब्दुल समद बेग

 

शिक्षा : एमए, बीएड

 

व्यवसाय : पत्रकारिता

 

करियर यात्रा-जीवन यात्रा :  25 वर्ष पहले दैनिक भास्कर में बतौर ट्रेनी शुरुआत हुई. तीन महीने बाद ही लोकल टीवी चैनल में स्क्रिप्ट राइटर का काम मिल गया और फिर कई लोकल टीवी चैनलों में उप संपादक के पद पर रहीं. करीब 6 साल टीवी में काम के बाद प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग की शुरुआत राज एक्सप्रेस से हुई. पत्रिका में करीब 9 वर्ष रिपोर्टिंग की खासतौर से संस्कृति और पर्यावरण फील्ड में। दैनिक भास्कर में ढाई साल अंशकालिक काम के बाद फिलहाल स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं.  

 

उपलब्धियां /पुरस्कार

• अभिनव रंग मंडल उज्जैन का सांस्कृतिक पत्रकारिता पुरस्कार (2015) 

• मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति का हिन्दी सेवी पुरस्कार (2018)

• स्टेट प्रेस क्लब के पुरस्कार (2018)

 

रुचियां : किताबें पढ़ना, नाटक और संगीत

 

अन्य जानकारी : कला-संस्कृति की रिपोर्टिंग के दौरान कई हस्तियों के साक्षात्कार का मौका मिला जिनमे उस्ताद अमजद अली खां, पं. राजन, साजन मिश्र, गुंदेचा बंधु, पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, पंडित जसराज, शुभा मुद्गल, एमएफ हुसैन, आबिद सुरती रस्किन बांड,अशोक वाजपेयी, पीयूष मिश्रा, नादिरा बब्बर, शबाना आजमी, जावेद अख्तर आदि.