कोमल वाधवानी 'प्रेरणा'

Hot
-15%
कोमल

कोमल वाधवानी 'प्रेरणा'

komalwadhwani.prerna@gmail.com 

2024-02-03 10:36:41

227

जन्म: 5 मई, स्थान: कोटा (राज.). 

 

माता: स्व..श्रीमती राधा वाधवानी. पिता: स्व. डॉ. गोबिंदराम वाधवानी. 

 

जीवन साथी: श्री सतरामदास वाधवानी. संतान: पुत्र- 03, पुत्री- 01. 

 

शिक्षा: बी.एड. व्यवसाय: स्वतंत्र लेखन. 

 

करियर यात्रा: 14 वर्ष से लेखन कार्य जारी, काव्य गोष्ठियों और आयोजनों में सहभागिता. 

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

प्रकाशन  

• छह पुस्तकें प्रकाशित (1) नेह की बूँद (काव्य संग्रह 2012), (2) नयननीर (दृष्टिबाधिता पर आधारित लघुकथा 2013), (3) शब्दों के तोरण (काव्य संग्रह 2014), (4) क़दम क़दम पर (संस्मरणात्मक लघुकथाएं 2015), (5) यादों का दस्तावेज (2016) तथा (6) रास्ते और भी हैं (लघुकथा संग्रह 2021).

•  (तीन पुस्तकें प्रकाशनार्थ – (1) बाल साहित्य, (2) लघुकथा संग्रह और संस्मरणात्मक लघुकथाएं.

• चौदह अ.भा. संकलनों में रचनाएं प्रकाशित.

• धर्मयुग, बधिर ज्योति (दिल्ली), दै. नवज्योति (कोटा), सिंधु साहित्य सुरभि (जयपुर), सिंधु मशाल (सिंधी साहित्य अकादमी भोपाल), मधुरिमा (दै.भास्कर),  नायिका (नई दुनिया), परिवार (पत्रिका), साक्षात्कार, अविराम साहित्यिकी, शुभ तारिका, नारी अस्मिता, संवाद प्रेमचंद सृजन पीठ, साहित्य अमृत, समावर्तन लोकमत समाचार क्षितिज, दृष्टि, कलश, अक्षरा, मानस वंदन, ई-पत्रिका साहित्यनामा सहित अनेक पत्र-पत्रिकाओं में छह सौ अधिक रचनाएं प्रकाशित.  

• सिंधी, मराठी, मालवी भाषा में कुछ कविताओं/लघुकथाओं का अनुवाद. आकाशवाणी इंदौर से काव्य पाठ का प्रसारण, उज्जैन कार्तिक मेला कवि सम्मेलन में कई बार काव्य पाठ. 

 

सम्मान

• मध्यप्रदेश लेखक संघ भोपाल द्वारा कमला चौबे स्मृति लेखिका सम्मान (2015)

• अखिल भारतीय साहित्य परिषद, मालवा प्रांत इकाई द्वारा शब्द साधिका अलंकरण सम्मान (2015)

• शासकीय अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय इंदौर द्वारा कृति कुसुम सम्मान (2015)

• सरल काव्यांजलि साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था, उज्जैन द्वारा सरल सम्मान (2016)

• साहित्य मण्डल, श्री नाथद्वारा (राज.) द्वारा श्रीमती केसर देवी जानी स्मृति सम्मान (2017)

• पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी, शिलांग (मेघालय) द्वारा डॉ.महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान (2017)

• सिंधु जागृत समाज एवं सिंधी साहित्य अकादमी, भोपाल द्वारा संयुक्त रूप से सिंधु प्रतिभा सम्मान (2017)

• मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, भोपाल सैयद मीर अली मीर पुरस्कार (2018)

• श्री मौनतीर्थ पीठ, दशाश्वमेध घाट(गंगा घाट), उज्जैन द्वारा मानस श्री सम्मान (2018)

• नारी अस्मिता, वडोदरा (गुजरात) द्वारा अस्मिता साहित्य सम्मान (2018)

• वामा साहित्य मंच एवं घमासान न्यूज पोर्टल, इंदौर द्वारा अहिल्या शक्ति सम्मान (2020)

• गोरक्ष शक्तिधाम सेवार्थ फाउंडेशन-उज्जैन द्वारा फणीश्वरनाथ रेणु सम्मान (2021). 

 

रुचियां: लेखन, काव्य एवं लघुकथा गोष्ठियों में सहभागिता करना, रेडियो सुनना. 

 

अन्य जानकारी: विधा- काव्य, कहानी, संस्मरण, लघुकथा, बाल साहित्य. आजीवन सदस्यता-म.प्र.लेखक संघ. काव्य, लघुकथा गोष्ठियों में सहभागिता. दिव्यांग (दृष्टिबाधित) ‘रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा नामक नेत्र रोग के कारण दृष्टिहीनता, लेखन कार्य सहायिका की सहायता.