माण्डवी अजय आरोणकर

Hot
-15%
माण्डवी

माण्डवी अजय आरोणकर

mandvi2002@gmail .com

2025-09-06 09:27:10

32

जन्म दिनांक : 14 मार्च, जन्म स्थान: नागपुर

 

माता : श्रीमती अनुश्री आरोणकर, पिता : श्री अजय आरोणकर

 

शिक्षा  : बी कॉम, विशारद (भरतनाट्यम)

 

व्यवसाय : भरतनाट्यम नृत्यांगना 

 

करियर यात्रा/ जीवन यात्रा :  4 साल की उम्र में नृत्य सीखना शुरू किया. भरतनाट्यम की प्रारम्भिक एवं विधिवत शिक्षा गुरु श्रीलेखा वेणुगोपालन जी से वर्ष 2008 से 2016 तक प्राप्त की. छोटे-छोटे उत्सवों में मंचों पर नृत्य की शुरुआत. कक्षा पहली में अखिल भारतीय नृत्य प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान जीता. पढ़ाई के साथ नृत्य सीखना और छोटे-छोटे मंचों पर पर प्रदर्शन जारी रहा. पहली बड़ी प्रस्तुति भारत भवन में हुई, जहां प्रसिद्ध नृत्यांगना राखी दुबे जी की नृत्य नाटिका में बालकृष्ण का किरदार निभाया. भोपाल और भोपाल के बाहर संस्कृति विभाग के होने वाले कार्यक्रम जैसे लोकरंग के अलावा अन्य कार्यक्रमों में भागीदारी रही. वर्तमान में गुरु मंजू मणि जी के सानिध्य में निरंतर अभ्यास जारी.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

• विक्रमादित्य कॉलेज,भोपाल के वार्षिक समारोह ‘दिशा’ के लिए नृत्य नाटिका निर्देशित (2021/24)

• रवींद्र भवन, भोपाल में मातृभाषा मंच द्वारा मातृभाषा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कोरियोग्राफर और मराठी भाषा का प्रतिनिधित्व (2018/19/22/24)

• नृत्य कोरियोग्राफी -G20 समिट, इंदौर एवं भोपाल

• अंतर्राष्ट्रीय संस्था विश्व मांगल्य सभा, भारत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कोरियोग्राफर तथा प्रबंधन टीम में समन्वयक के रूप में काम किया

 

प्रस्तुतियां

•  भारत के विभिन्न शहरों में नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुतियां

•  नृत्य नाटिका - सिंहस्थ मेला, उज्जैन (2016)

•  नृत्य नाटिका - संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित शरद उत्सव एवं दशहरा महोत्सव, परासिया, जिला-छिंदवाड़ा (2017)

•  राष्ट्र समर्थ एवं शक्ति चेतना - नृत्य नाटिका (2025/2024)   

•  लोक रंग : संस्कृति निदेशालय और मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कलाकार, पार्श्व मंच प्रबंधन टीम में सहायक तथा नृत्य की कोरियोग्राफी. रवींद्र भवन- भोपाल में आयोजित 5 दिवसीय कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में समन्वयक (2018, 2019, 2023 और 2024)

•  जी-20 शिखर सम्मेलन, इंदौर: भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कोरियोग्राफर और प्रबंधन टीम में समन्वयक, साथ ही अमृत मध्यप्रदेश नामक नृत्य नाटिका में अभिनय (2023)

•  निर्झरिणी महोत्सव, उज्जैन - भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से कालिदास अकादमी, उज्जैन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कोरियोग्राफर, प्रबंधन टीम में समन्वयक के रूप में कार्य करने के साथ ही नृत्य नाटिका के प्रमुख कलाकार के रूप में अभिनय (2024)

•  8वां, 9वां और 10वां नृत्य नृत्यांगन महोत्सव -संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से कलांधिका नृत्य नाट्य संस्था समिति भोपाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कोरियोग्राफर और प्रबंधन टीम में समन्वयक ((2022, 2024 और 2025)

 

पुरस्कार/सम्मान

•  केरला समाजम दुर्ग (छ.ग.) द्वारा आयोजित छठवीं अखिल भारतीय नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता में प्रस्तुति एवं विजेता (2008)

•  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, भोपाल (म.प्र.) द्वारा आयोजित युवा महोत्सव भोपाल-प्रथम पुरस्कार (2016-17/ 2017-18)

•  संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित लोकरंग समारोह-भोपाल में प्रस्तुति एवं सम्मानित (2017, 2019, 2023)

•  बृहन्महाराष्ट्र मंडळ, नई दिल्ली द्वारा काशी में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन 2024 में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश श्री अजय कृष्ण विश्वेश द्वारा सम्मानित 

•  मराठी साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित स्मरण प्रसंग कार्यक्रम में नृत्य नाटिका ‘लोकमाता अहिल्याबाई होलकर’ की प्रस्तुति एवं उत्कृष्ट नृत्यांगन प्रतीक सम्मान (2025)

 

रुचियाँ :  नृत्य, चित्रकला, रंगोली और ऐतिहासिक स्थल देखना और घूमना

 

अन्य जानकारी

•  पं खुशीलाल आयुर्वेदिक विद्यालय के वार्षिक समारोह 2022 में निर्णायक के रूप में आमंत्रित

•  परीक्षाओं दौरान भी नृत्य करना नहीं  छोड़ा. दसवीं-12वीं बोर्ड के समय लोकरंग कार्यक्रम में पेपर देकर सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर कार्यक्रमों में भाग लिया

•  होनहार गरीब बालिकाओं को निशुल्क नृत्य शिक्षा, ताकि वे इस कला के माध्यम से अपने जीवन को सुदृढ़ और सक्षम बना सके.