जन्म दिनांक : 14 अक्टूबर, जन्मस्थान : भोपाल
माता : श्रीमती अर्चना शर्मा, पिता : श्री सुनील शर्मा
शिक्षा : डबल एम.ए. (संगीत – नूतन कॉलेज, भोपाल एवं इंग्लिश लिटरेचर – इग्नू)
व्यवसाय : अध्ययनरत/मंचीय प्रस्तुतियां
करियर यात्रा-जीवन यात्रा : तान्या एक समर्पित शास्त्रीय गायिका एवं उभरती हुई रेडियो प्रोफेशनल हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अपनी बहुआयामी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. संगीत की प्रारम्भिक शिक्षा उन्होंने स्व. श्री एन. एल. उइके, श्री विजय सप्रे, सुश्री पूर्वी सप्रे, डॉ. दिव्यता गर्ग से प्राप्त की. एक गायक के रूप में अभी तक कई मंचों पर प्रदर्शन कर चुकी हैं. कई प्रमाण पत्र एवं पदक प्राप्त. वर्तमान में सुश्री सुदेशना बसु, डॉ. नीना श्रीवास्तव, डॉ. सुधा दीक्षित, डॉ. पूनम खरे तथा लोकेन्द्र सर के मार्गदर्शन में अपने हुनर को निखार रही हैं, साथ ही अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातकोत्तर कर रही हैं.
उपलब्धियां /पुरस्कार
• UGC-NET Qualified (2025) – जूनियर रिसर्च फेलोशिप सहित
• आकाशवाणी की बी ग्रेड कलाकार (भजन व गीत वर्ग में)
• वालंटियर्स फॉर द ब्लाइंड, भारत भवन, भोपाल - गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान (2017)
• भारत भवन (भोपाल) में समर्थ अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में समूह गायन (2017)
• राष्ट्रीय बाल भवन, दिल्ली - राष्ट्रीय स्तर के शिविर व शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में सहभागिता (2018)
• रेडियो उड़ान, बैंगलोर - RJ Hunt Season 4 की विजेता (2023) व RJ इंटर्नशिप
• कराओके वर्ल्ड चैंपियनशिप इंडिया 2024 की फर्स्ट रनरअप
प्रस्तुति
• युवा उत्सव 2024-25, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल
• ड्रीम्स संस्था, किशनगढ़ (राजस्थान) द्वारा आयोजित 2025 की दृष्टिबाधित राष्ट्रीय शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
• विजेता - संभाग स्तर पर प्रथम स्थान (एकल शास्त्रीय गायन) राज्य स्तर (इंदौर) – तृतीय स्थान
सम्मान
• राष्ट्रीय बालश्री पुरस्कार (मार्च 2021, भारत के शीर्ष बच्चों के पुरस्कारों में द्वितीय स्थान)
रुचियां : पढ़ना, गाना, कहानी सुनना और कहानी सुनाना, वॉयस ओवर