ज्योति सिंह  सिंह 

Hot
-15%
ज्योति

ज्योति सिंह  सिंह 

Mahilaadhikarm@gamil.com/ jyotisinghngo@gmail.com

2025-04-26 09:19:09

388

जन्म दिनांक : 04 अगस्त1988, जन्म स्थान : फतेहगढ़, 

 

माता : श्रीमती रमादेवी चंदेल, पिता : डॉ. बद्री प्रसाद चंदेल

 

जीवन साथी : डॉ. विजेंद्र सिंह, संतान : पुत्र -01

 

शिक्षा : बी.लिब, एमएसडब्ल्यू, डी एड , पीजीडीसीए, एलएलबी डिप्लोमा इन वुमन एम्पोवेर्मेंट, डिप्लोमा इन काउंसलिंग

 

व्यवसाय : सामाजिक कार्यकर्ता/संस्थापक - महिला अधिकार मंच

 

करिअर यात्रा-जीवन यात्रा : समाजसेवी परिवार में जन्मी ज्योति बचपन से ही लैंगिक भेदभाव, समानता और सामाजिक अव्यवस्थाओं पर प्रश्न किया करती थीं. वयस्क होते-होते महिलाओं के लिए सशक्त और समृद्ध समाज की परिकल्पना करने लगीं. वे सामाजिक कुरीतियाँ, रूढ़ियाँ, अंधविश्वास के हमेशा खिलाफ रहीं. यही जज्बा उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में ले आया. 2008 से ट्रांसज़ेंडर समुदाय को  समाज की मुख्य धारा में लाने हेतु प्रयासरत,  विवाह के बाद वर्ष 2014 में महिला अधिकार मंच की स्थापना के साथ अकेले ही कार्य करना शुरू किया. आज मंच के जरिये मप्र के लगभग हर जिले में पांच हज़ार से अधिक महिलाएं चाइल्ड काउंसलर, महिला काउंसलर, विधिक सलाहकार आदि के रूप में सेवाएं दे रहीं हैं.  मंच के माध्यम से  महिलाओं की सुरक्षा, उत्थान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य, उन्हें समान अधिकार दिलाने, आत्मनिर्भर बनाने, घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित महिलाओं के लिए सामाजिक हित के कार्य कर रहीं हैं. इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण और पशुओं कल्याण के कार्य में संलग्न.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

•  राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला अधिकार मंच मप्र

•  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू मुख्य सेंटर में शांति वन रेडियो में इंटरव्यू (मधुबन रेडियो जो पूरे विश्व में प्रसारित होता है- 2024)

•  प्रदेश महासचिव - महिला अधिकार फ़ाउंडेशन राजस्थान ( 2017-2019)

•  राज्य प्रतिनिधि- उत्तर प्रदेश उपेक्षित महिला एवं जन विकास समिति, महिला प्रकोष्ठ

•  ज़िला समन्वयन - जल जीवन मिशन  लोक स्वस्थ यांत्रिकी विभाग बुरहानपुर (2022 से)  

•  काउंसलर -राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (2021) 

•  सोशलवर्कर - कुपोषण बच्चों का प्रबन्धन (2017)

•  प्रोजेक्ट मैनेजर जन शिक्षण संस्थान गुना (2011) 

•  जीवन कौशल विकास  समन्वयक, नेहरू युवा केंद्र गुना (2012)

 

सम्मान 

•  worthy वेलनेस संस्था द्वारा विश्व रत्न सम्मान- दिल्ली (2024)

•  वुमन वर्ल्ड रिकॉर्ड एव अवॉर्ड्स ऑफ़ इंटरनेशनल द्वारा वुमन आइकन अवार्ड - दिल्ली (2024)

•  द फिफ्थ डायमेंशन एकेडमी और पर्यटन विभाग मध्य प्रदेश द्वारा महिला गौरव सम्मान (2025) 

•  वुमनिया महिला विकास इंटर नेशनल समिति द्वारा मेरी उड़ान मेरी पहचान सम्मान - अहमदाबाद (2014) 

• मध्य प्रदेश शासन द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान-भोपाल (2021)

•  सोसाइटी वेलफेयर भोपाल द्वारा नए कदम नई उम्मीद सम्मान (2025)\

•  नटराज संस्थान मध्य प्रदेश द्वारा सूरमा भोपाली सम्मान- भोपाल (2024) 

• आगा ख़ान इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा मध्यप्रदेश जल संरक्षण सम्मान (2024)

•  महिला सुरक्षा फाउंडेशन द्वारा नारी रत्न सम्मान- दिल्ली (2016)

•  बिग एफ़एम भोपाल द्वारा 92.7 बिग मेमसाब सम्मान (2017) 

•  मध्य प्रदेश मिस/मिसेज़ ओपेरा बिगेस्ट टैलेंट हंट भोपाल मध्य प्रदेश सीजन-2 परिधानिका सम्मान/ ऑपेरा ग्लोबल रनर अप (2016)  

•  मध्यप्रदेश पर्यटन मण्डल द्वारा पर्यटन सखी सम्मान (2024)

•  राज्य प्रतिनिधि-उत्तर प्रदेश उपेक्षित महिला एवं जन विकास समिति 

 

विदेश यात्रा : दुबई, श्रीलंका

 

रुचियां : सामाजिक कार्य, मित्र बनाना, पौधरोपण, संगीत, प्रकृति संरक्षण, स्वास्थ्य,  ड्राइविंग 

 

अन्य जानकारी :निचले तबके और ग्रामीण महिलाओं  को उनके अधिकारों की जानकारी देना व आत्मनिर्भर बनाना- इसके लिए उन्हें सिलाई-कढाई, कम्प्यूटर कोर्स, ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाता है. क़ानून तथा शासन की योजनाओं की जानकारी. 

जिन्हें उचित मंच नहीं मिल पाता ऐसी महिला प्रतिभाओं को उनकी रचनात्मकता के आधार पर  मंच प्रदान करना

बुजुर्गों व मानसिक विकार से पीड़ित लोगो की सहायता

बेटियों की सुरक्षा हेतु उन्हें  आत्मरक्षा प्रशिक्षण उपलब्ध कराना

टूटते-बिखरते परिवारों के लिए काउंसलिंग 

मंच द्वारा किये जा रहे निःशुल्क कार्य : महिलाओं के लिए आत्मरक्षा के कोर्स, व्यक्तित्व विकास कोर्स, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर,  विभिन्न विषयों को लेकर जनजागरूकता शिविर,  सिलाई मशीन वितरण,. मंच के माध्यम से परिवार परामर्श कर कई टूटते बिखरते परिवारों को बचाया. ग्रामीण और पिछड़ी बस्तियों की जरुरतमन्द महिलाओ तक पहुँच फिर चाहे वह देश के किसी भी कोने में क्यों न हो.