जन्म दिनांक : 12 जुलाई, जन्म स्थान : रामगंज, सुल्तानपुर (अमेठी) उप्र
माता : श्रीमती निर्मला सिंह , पिता : श्री दिनेश प्रताप सिंह
जीवन साथी : श्री चन्द्र प्रताप सिंह, संतान : पुत्र-01, पुत्री-01
शिक्षा : एम.ए. (राजनीति विज्ञान) बी.एड, IDG-Maharashtra (आर्ट्स में बी.एड के समकक्ष डिग्री)
व्यवसाय : लेखन
करियर यात्रा-जीवन यात्रा : पिता इंटर कॉलेज में अंग्रेज़ी के व्याख्याता थे, वे भी साहित्य से जुड़े थे मां भी साहित्यप्रेमी थी। बचपन से ही साहित्यिक माहौल में लालन-पालन होने से लेखन के क्षेत्र में रुचि बढ़ी। शुरुआत में कविताएं लिखती थी, कहानी लिखने का सफर फ़ेसबुक से जुड़ने के बाद शुरू हुआ. यहाँ सूरज प्रकाश जी, डॉ.विजय बहादुर सिंह, डॉ.दीप्ति गुप्ता आदि ने कहानी और आगे निरंतर लिखते रहने के लिए प्रेरित किया. कई पत्र-पत्रिकाओं में कविताएं, कहानियां, संस्मरण व लेख प्रकाशित, हिंदी प्रतिलिपि पर कहानी व कविताएं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निरंतर लेखन. वर्तमान में भारतीय विदुषियों पर काम रही हैं साथ ही एक उपन्यास ‘ओरछा रानी’ पर भी काम चल रहा है.
उपलब्धियां/पुरस्कार
प्रकाशन
• कहानी संग्रह - ‘सागर पूजा और अन्य कहानियां’ कविता संग्रह - ‘सर्वांग’ तीसरा कहानी संग्रह प्रकाशनाधीन, कई साझा संग्रह में लेखन
• गीता शतक पुस्तक का अवधि में अनुवाद
सम्मान
• इत्यादि फाउंडेशन की तरफ से ए रामचंद्रन सम्मान (2024)
• जलम में प्रतिनिधि कवि के रूप में भागीदारी (2024) जबलपुर
• सावित्री बाई फुले पुस्तकालय - अमेठी की ओर से सम्मानित (2023)
• शब्द फाउंडेशन की तरफ से कवि के रूप भागीदारी (2022) जबलपुर
रुचियां : लेखन, पठन, पाठन, प्रकृति से संसर्ग स्थापित करना, आध्यात्मिक किताबों में रुचि
अन्य जानकारी : विधा- कहानी, कविता, लघुकथाएं, संस्मरण, उपन्यास, लेख, आदि
प्रतिनिधि कवि - इत्यादि फाउंडेशन जलम, सदस्या -पहल और वनमाली, राष्ट्र सेविका समिति में बौद्धिक प्रमुख का दायित्व
साहित्य सेवा, वेद और उपनिषद पर अध्ययन ताकि आने वाली पीढ़ी को वेदों के वैज्ञानिक तथ्यों को तत्व परक ढंग से समझा सके