नीलम - तिवारी

Hot
-15%
नीलम

नीलम - तिवारी

neelam.tiwari77@gmail.com

2025-05-17 10:15:56

227

जन्म दिनांक :  2 अगस्त 1974,  जन्म स्थान : भोपाल, 

 

माता : श्रीमती जीवन लता तिवारी, पिता : स्व. बलभद्र प्रसाद तिवारी 

 

शिक्षा : बीए, एम.ए. (फाइन आर्ट्स), एलएलबी, बी.एड, बैचलर ऑफ़ जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन

 

व्यवसाय : सामाजिक कार्यकर्ता 

 

करियर यात्रा-जीवन यात्रा : वर्ष 2003 से बतौर शिक्षक कार्य करना शुरू किया. 2007 से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ कार्य में संलग्न.

परिवार परामर्श से समाज सेवा के कार्यों की शुरुआत.

धरोहर संस्था में 2007-2010 तक बाल अधिकार एवं संरक्षण कार्यक्रम के लिए टीम लीडर, वीमेन इन डेवलपमेंट (आइविड) में भोपाल में राज्य कार्यक्रम अधिकारी के रूप में एक वर्ष तक सेवाएं दीं.

इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली में 2011 से 2012 तक मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए फ़ील्ड रिसर्च ऑफिसर के रूप में काम किया.

‘रूपायन’ भोपाल में एक वर्ष  प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्य किया. 2014 से 2022  ‘संहिता विकास नेटवर्क’ के साथ परियोजना समन्वयक के रूप में कार्य  करने के बाद वर्तमान में कंसल्टेंसी कार्य के साथ ही महिलाओं और बच्चों के अधिकार पर कार्य, पर्यावरण के लिए किए जा रहे कार्यों में संलग्न.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

•  ‘धरोहर’परियोजना सह-समन्वयक के रूप में अप्रैल 2009 से अप्रैल 2010 के बीच भोपाल में कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से 59 किशोरों का पुनर्वास किया.

•  जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित दक्षिण और मध्य एशिया में लैंगिक समानता और बहिष्कार: उभरती चुनौतियां विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन भागीदारी

•  भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की योजना का दो राज्यों मध्य प्रदेश और राजस्थान में मूल्यांकन कार्य

•  मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर और सागर जिलों में 5000 महिलाओं को लैंगिक एवं कानूनी अधिकार, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न विषय पर प्रशिक्षण

•  ड्रेस डिजाइनिंग और अन्य उत्पाद बनाने हेतु 200 महिलाओं को प्रशिक्षण

•  jiz german corporation के ‘सेनू’ कार्यक्रम के तहत खंडवा जिले में पंधाना, हरसूद, खालवा, पुनासा के लगभग 15 से 20 गांव में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों के साथ पोषण व्यवहार परिवर्तन पर कार्य किया जिसमें उन्हें घर पर ही स्थानीय वस्तुओं से पोषण सुनिश्चित करने हेतु प्रशिक्षित किया गया.

 

सम्मान

•  NH 12 क्रिएटिव वूमेन द्वारा शक्ति सम्मान

•  मप्र प्राइस मॉनिटरिंग रिसोर्स यूनिट द्वारा आउटस्टैंडिंग एक्सीलेंस अवार्ड 

•  निर्भया संस्था द्वारा सम्मानित 

 

रुचियां : चित्रकारी

 

अन्य जानकारी : 2011 से स्टेट मेंबर - मेंटरिंग ग्रुप फॉर कम्युनिटी एक्शन एनएचएम (म.प्र.)

चार जिलों धार, खंडवा, बुरहानपुर और हरदा में आशा कार्यक्रम की गहन निगरानी के लिए एमजीसीए की सदस्य

महिलाओं को जीविकोपार्जन प्रशिक्षण जैसे सिलाई आदि उनको घर पर ही रोजगार दिलवाने के प्रयास करना.