जन्म दिनांक : 09 जुलाई, जन्म स्थान : सागर
माता : स्व. श्रीमती हफीज़न बी, पिता : (स्व.) श्री शेख हबीब
जीवन साथी : डॉ. (स्व.) ज़फरयार सिद्दीकी
शिक्षा : एम.ए. हिन्दी (प्रथम श्रेणी) बी.एड., पी.एचडी. (शिवानी के कथा साहित्य में सामाजिक संचेतना) पत्रकारिता कोर्स, डिप्लोमा, व्याख्याता, एमपी स्लेट उत्तीर्ण
व्यवसाय : शिक्षक (शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, टीकमगढ़ मध्य प्रदेश)
करियर यात्रा-जीवन यात्रा : मैट्रिक से लेकर पीएचडी तक की शिक्षा ससुराल में रहकर पूरी की. 1996 में पति के निधन के बाद संघर्ष पूर्ण जीवन व्यतीत करते हुए लिखना प्रारंभ किया. 2008 से 2011 तक आकाशवाणी में कार्यक्रम सलाहकार समिति की सदस्य, वर्तमान में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय टीकमगढ़ में शिक्षक के रूप में पदस्थ तथा लेखन कार्य में संलग्न.
उपलब्धियां/पुरस्कार
• देश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं- अक्षरा, शुभतारिका, नारी अस्मिता, जगमग दीप ज्योति, कृषक वंदना, कर्मनिष्ठा, समाज कल्याण, नई दिशा, बाल प्रहरी, सुखनवर, जीवन मूल्य, संरक्षक न्यूज़, कैपीटल रिपोर्टर, खुशबू मेरे देश की, सामाजिक आक्रोश, रूप की शोभा, निरख-परख, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, नव भारत आदि में रचनाएँ, शोध आलेख, कविता, गजल, कहानी, लघुकथा एवं क्षणिकाएँ प्रकाशित
• आकाशवाणी केन्द्र छतरपुर से वर्ष 1998 से आलेख, कहानी परिचर्चाओं का नियमित प्रसारण
• अनेक राष्ट्रीय संगोष्ठियों में विविध विषयों पर आलेख वाचन
• साहित्यिक सांस्कृतिक मंचों एवं कवि सम्मेलनों में संचालन एवं भागीदारी
प्रकाशन
• 'तुम स्वयंसिद्धा हो' कहानी संग्रह वर्ष (2012)
• खिली धूप लघु कथा संग्रह (2015)
• एक प्याली चाय कहानी संग्रह (2023)
• 'अभी लम्बा है सफर' काव्य संकलन में रचनाएँ शामिल
• कहानी-संग्रह एवं लघुकथा, कविता संग्रह प्रकाशनाधीन
सम्मान/पुरस्कार
• चंचल वा पुरस्कार-छत्तीसगढ़ (2003)
• म.प्र आंचलिक साहित्यकार परिषद टीकमगढ़ द्वारा प्रशस्ति पत्र (2003)
• म.प्र लेखक संघ टीकमगढ़ द्वारा साहित्य श्री सम्मान (2004)
• आसन सोल पश्चिम बंगाल द्वारा नोबल इंसान मंच संत शिरोमणि सम्मान (2005)
• पूर्वोत्तर हिन्दी साहित्य अकादमी शिलांग द्वारा डॉ. महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान (2010)
• भारतीय दलित साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर नेशनल फैलोशिप अवार्ड (2010)
• रूसिया परमार्थ ट्रस्ट टीकमगढ़ द्वारा प्रो. प्रेमनारायण रुसिया स्मृति सम्मान (2010)
• कहानी लेखन महाविद्या शुभतारिका अम्बाला द्वारा महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान (2010)
• अखिल भारतीय विमल स्मृति कहानी प्रतियोगिता सांत्वना पुरस्कार (2010)
• अखिल भारतीय विमल स्मृति कहानी प्रतियोगिता सांत्वना पुरस्कार (2010)
• अखिल भारतीय कुमुद टिक्कू लघुकथा प्रतियोगिता जयपुर (राज.) द्वारा प्रथम पुरस्कार (2011)
• तंजीम बज्में अदब टीकमगढ़ द्वारा मंज़र अवार्ड (2011)
• अखिल भारतीय लेखक सम्मान समारोह पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी शिलांग द्वारा जीवन राम मुंगी देवी गोचन का स्मृति सम्मान (2011)
• अखिल भारतीय हिन्दी साहित्य सेवी संस्थान इलाहाबाद द्वारा राष्ट्र गाथा गौरव सम्मान (2011)
• नेशनल यूथ एसोसिएशन नागपुर द्वारा मौलाना अब्दुल कलाम आजाद नेशनल अवार्ड (2011)
• शुभतारिका पत्रिका अम्बाला द्वारा तर्पण कहानी के लिए प्रथमपुरस्कार (2012)
• ‘तुम स्वयंसिद्धा हो’ कहानी संग्रह को नारी अस्मिता विकास द्वारा अखिल भारतीय सम्मान समारोह में प्रथम पुरस्कार (2013)\
• म.प्र.हिन्दी लेखिका संघ भोपाल द्वारा स्व. सूरजबा स्मृति पुरस्कार प्रशस्ति पत्र (2013-14)
• म.प्र. तुलसी साहित्य अकादमी शाखा टीकमगढ़ द्वारा डॉ. जौहरी स्मृति सम्मान (2014)
• सरिता लोक सेवा संस्थान सुल्तानपुर (उ.प्र.) द्वारा साहित्य सौरभ सम्मान (2014)
• म.प्र. लेखक संघ टीकमगढ़ द्वारा स्व. पन्नालाल नामदेव स्मृति सम्मान (2015)
• अखिल भारतीय साहित्य परिषद करनाल (हरियाणा) द्वारा साहित्य शिरोमणि राष्ट्रीय पुरस्कार (2015)
• म.प्र. लघुकथाकार परिषद जबलपुर (म.प्र.) द्वारा स्व. रुकमणी देवी स्मृति लघुकथा गौरव सम्मान (2015)
• साहित्य मंडल श्री नाथद्वारा (राजस्थान) द्वारा हिन्दी साहित्य भूषण सम्मान (2015)
• म.प्र. हिन्दी लेखक संघ भोपाल (म.प्र.) द्वारा पुष्कर जोशी स्मृति सम्मान (2017)
• प्रबंध समिति ईदगाह वक्फ बोर्ड टीकमगढ़ द्वारा सम्मान (2018) सहित अनेक संस्थाओं द्वारा प्रशस्ति पत्र/ प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान प्राप्त
विदेश यात्रा : मक्का, उमरा मक्का, इराक बगदाद
अन्य जानकारी : कई साहित्यिक संस्थाओं से सम्बद्ध रहकर समाज और साहित्य सेवा. पति की अंतिम इच्छानुसार समाज सेवा के कल्याणनार्थ यतीम बच्चों के लिए अपना घर (ज़फर मंजिल) ट्रस्ट के नाम करना है.
सदस्य: आकाशवाणी केंद्र छतरपुर (म.प्र.) कार्यक्रम सलाहकार समिति (वर्ष 2008 से 2011 तक), प्रादेशिक सचिव - म.प्र. हिन्दी लेखिका संघ भोपाल, उपाध्यक्ष - म.प्र. राष्ट्रभाषा प्रचार समिति शाखा टीकमगढ़, पूर्व सचिव (महिला प्रकोष्ठ) तंजीम वरमे-अदव टीकमगढ़ एवं अनेक संस्थाओं से संबद्धता
रुचियां : सिलाई-कढ़ाई-बुनाई, पाक कला, लेखन, भ्रमण, बागवानी