जन्म दिनांक : 15 अक्टूबर, जन्म स्थान : इंदौर
माता : श्रीमती विमल देशपांडे, पिता : स्व. रामकृष्ण देशपांडे
जीवन साथी : डॉ विष्णु गाडगिल, संतान : पुत्री-2
शिक्षा : एम.ए.हिन्दी साहित्य, पीएचडी
व्यवसाय : सेवानिवृत्त प्राध्यापक/लेखन
करियर यात्रा/जीवन यात्रा : 1990 से 2012 तक जबलपुर में महर्षि महाविद्यालय में हिन्दी भाषा साहित्य में अध्यापन कार्य. भारतीय साक्षरता अभियान में पन्द्रह वर्ष सक्रिय सहभागिता. वर्तमान में स्वतंत्र लेखन.
उपलब्धियां/पुरस्कार
निशक्तजनों पर केन्द्रित कहानियाँ पुरस्कृत
सम्मान
• स्वच्छ इंदौर अभियान में विशेष सहभागिता और प्रेरक लेखन हेतु महापौर इंदौर द्वारा सम्मानित ( 2017)
• डॉ. मनु मुक्त मानव ट्रस्ट, नारनौल द्वारा लघुकथा गौरव सम्मान ( 2019)
• कादंबरी संस्था जबलपुर द्वारा लघुकथा सम्मान (2021)
• पर्यावरण संरक्षण लेखन हेतु हेल्प बॉक्स भोपाल द्वारा वसुधा सम्मान (2022)
• पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी द्वारा महाराज कृष्ण जैन स्मृति पुरस्कार (2022)
• अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन, इंदौर में अनुवाद के लिए अहिल्या सेतु सम्मान ( 2023)
• मप्र साहित्य अकादमी द्वारा 2023 के कृति पुरस्कार में कवि श्री कृष्णा सरल पुरस्कार हेतु काव्यसंग्रह ‘सूरजमुखी’ चयनित
• विचार प्रवाह साहित्य मंच इंदौर द्वारा सम्मान (2025 )
• पर्यावरण तथा स्वच्छता अभियान हेतु प्रेरक लेखन कर्म हेतु महापौर इंदौर द्वारा सम्मानित
• सरल काव्यांजलि संस्था उज्जैन सहित अनेक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित
विदेश यात्रा : बाली, अमेरिका ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग
रुचियां: पर्यावरण तथा सामाजिक कार्य, पाककला
अन्य जानकारी : स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगर निगम इंदौर के स्वच्छता अभियान में तथा जलमित्र मिशन में सक्रिय सहभागिता, हिंदी के प्रचार- प्रसार हेतु देश- विदेश में आभासी और प्रत्यक्ष कार्यक्रमों में विषय विशेषज्ञ के रूप में सहभागिता, 'आसरा' निशक्तजनों की स्वयंसेवी संस्था में स्वैच्छिक सहकार्य