मना मंडलेकर

Hot
-15%
मना

मना मंडलेकर

https://tinkatimarni.org/ tinkatimarni.org@gmail.com

2025-02-06 06:32:31

184

जन्म दिनांक : 19 अगस्त, जन्म स्थान : आलमपुर, हरदा  

 

माता : श्रीमती लीला मंडलेकर, पिता : श्री नर्मदा प्रसाद  मंडलेकर

 

शिक्षा : एम ए (राजनीति शास्त्र)

 

व्यवसाय : समाज सेविका, सह-संस्थापक - ‘तिनका’ सामाजिक संस्था

 

करियर यात्रा-जीवन यात्रा : 12 वर्षों तक कराटे कोचिंग के साथ ही बाल अधिकार एवं शिक्षा कार्यक्रमों में 3 वर्षों का अनुभव.  2016 में वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट (एएसईआर) पहल में भाग लेकर वंचित समुदायों में शैक्षिक परिणामों को बेहतर बनाने के प्रयासों में योगदान दिया. 2017 से ‘तिनका’ सामाजिक संस्था की सीईओ के रूप में कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संगठन का नेतृत्व कर रही हैं.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

• ‘आयरन गर्ल’ के रूप में पहचानी जानी जाने वाली मना अपने क्षेत्र आलमपुर की पहली स्नातक महिला और प्रथम डैन ब्लैक बेल्ट स्वर्ण पदक विजेता हैं, जो अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं .

• शिक्षा और महिला अधिकारों के लिए काम कर रही माना अब तक हजारों  लड़कियों और युवाओं को निशुल्क कराटे प्रशिक्षण प्रदान कर चुकी हैं .

• देश में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं के साथ मना के कार्यों का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं.

• मना की उपलब्धियों को देखते हुए सचिन तेंदुलकर ने उन्हें अपनी लकी 10 नंबर जर्सी दी थी.

 

वक्ता के रूप में सहभागिता

• TEDx स्पीकर - हैदराबाद (2018)

• यूनेस्को स्पीकर - नई दिल्ली (2019)

• वी द वीमेन स्पीकर - (2019)

• वाई-टॉक स्पीकर - हरदा (2020)

• ओपन हाउस स्पीकर - बैंगलोर (2018)

• जोश टॉक स्पीकर - गुड़गांव, दिल्ली (2024)

• इन परस्यूट ऑफ... स्पीकर - नई दिल्ली (2024)

 

सम्मान एवं पुरस्कार

• स्वच्छ भारत मिशन  जिला पंचायत हरदा द्वारा सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए मप्र मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित (2016)

• नेपाल कराटे फेडरेशन, काठमांडू -इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट (2018)

• ओलम्पिक भूटान - साउथ एशियन गोल्ड मेडलिस्ट (2019

• सैंडविक एशिया प्रा.लिमि.पुणे द्वारा सैंडविक इंडिया जेंडर अवार्ड (2019)

• भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई फाउंडेशन) नई दिल्ली- सीआईआईएफ एक्सेंपलर (2019)

• Presented by Facebook वी द विमेन अवार्ड- भोपाल (2019)

• विमेन ऑफ़ द फ्यूचर अवार्ड (2019)

• मार्था फैरेल फाउंडेशन नई दिल्ली- मार्था फैरेल अवार्ड फाइनलिस्ट (2022)

• इंटरनेशनल सिल्वर मेडलिस्ट-काठमांडू, नेपाल (2022)

• नेशनल मार्शल आर्ट्स गेम्स, गोल्ड मेडलिस्ट- इन्टरनेशनल कराटे यूनियन (आईकेयू),  नई दिल्ली (2022)

• आयकर विभाग, हरदा द्वारा  नारी शक्ति सम्मान (2023)    

 

विदेश यात्रा : नेपाल, भूटान

 

रुचियां : सामाजिक कार्य (बाल शिक्षा, बाल अधिकार,  महिला सशक्तिकरण, लैंगिक असमानता), यात्रा करना, पढ़ना, मार्शल आर्ट

 

अन्य जानकारियाँ : ‘तिनका’ संस्था में शामिल होने से पहले, उन्होंने जिला पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के लिए प्रेरक के रूप में काम किया.

हरदा जिले में 45 से अधिक स्थानों पर लड़कियों के साथ रोजाना आत्मरक्षा के गुर सिखा कर उन्हें लीडरशिप, लैंगिक समानता के लिए प्रेरित कर महिला हिंसा के विरुद्ध तैयार कर बच्चियों को वापस स्कूलों से जोड़ने का कार्य कर रही हैं.  

उनका लक्ष्य एक ऐसा नेटवर्क तैयार करना है जिसके माध्यम से लड़कियों और युवाओं में सकारात्मक बदलाव लाकर उन्हें सशक्त बनाया जा सके साथ ही जिले को स्त्री हिंसा से मुक्त करना एवं लैंगिक समानता बनाये रखना है.