प्रीति  निगम

Hot
-15%
  प्रीति 

  प्रीति  निगम

rangayanartgallery@gmail.com

2025-01-07 07:18:30

235

जन्म दिनांक : 13 सितम्बर,  जन्म स्थान : भोपाल

 

माता : श्रीमती उषा सिन्हा,  पिता : श्री आर.के सिन्हा

 

जीवन साथी : श्री अतुल निगम, सन्तान : पुत्र –O1, पुत्री-01

 

शिक्षा : एम ए (फाइन आर्ट्स, इंग्लिश), बी.एड., एम एड, एडब्ल्यूईएस

 

व्यवसाय : स्वतंत्र चित्रकार, संस्थापक-रंगायन आर्ट गैलरी

 

करियर यात्रा-जीवन यात्रा  :  कला के क्षेत्र में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव. बचपन कलात्मक माहौल के बीच बीता. यही कारण रहा कि रंगों से बचपन से ही दोस्ती हो गई थी.  माता-पिता दोनों ही कला के क्षेत्र में पेशेवर कलाकार हैं. धीरे-धीरे प्रीति ने भी कलाकृतियाँ बनाना शुरू कर दिया. वर्ष 2007 से कला उद्यमी के रूप में भोपाल में रंगायन आर्ट गैलरी का संचालन. इसके साथ ही ‘द संस्कार वैली’ स्कूल में कला शिक्षक के रूप में कार्यरत.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

• भारत सरकार के सहयोग से NSRCEL- IIM बैंगलोर द्वारा आयोजित WSP कार्यक्रम से प्रशिक्षित

• एक कलाकार के रूप में 12 देशों में आयोजित प्रदर्शनियों में भारत का प्रतिनिधित्व

 

प्रदर्शनियां

अंतरराष्ट्रीय

• भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद दिल्ली द्वारा प्रायोजित पहली एकल अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी नेहरू सेंटर लंदन, यूके (2016)

• इंटरनेशनल एग्जीबिशन SEA(S), केफालोनिया (सेफालोनिया), आयोनियन आइलैंड- ग्रीस (भारत का प्रतिनिधित्व -2017) 

• ‘आर्ट वैंकूवर 2018’ वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा (भारत का प्रतिनिधित्व- 2018)  

• ‘स्विस आर्ट एक्सपो 2019’ ज्यूरिख,स्विट्जरलैंड (देश का प्रतिनिधित्व, दुनिया के 100 विभिन्न कलाकारों के बीच भारत से एकमात्र चित्रकार 2019)

• ‘आर्ट बेसल आर्ट वीक 2019 – मियामी’ फ्लोरिडा (भारत से एकमात्र चित्रकार के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व)

• ‘आर्ट बार्सिलोना-2021’ स्पेन  

• पाल्मा-स्पेन तथा ग्रीस (2022)

• ‘आर्ट न्यूयॉर्क 2.O, 2023/24’ मैनहट्टन, न्यूयॉर्क, यूएसए (भारत का प्रतिनिधित्व 2023)

• ‘आर्ट एक्सपो बेसल 3.O, 2024-25’-स्विट्जरलैंड

• कासा डेल आर्टे-पाल्मा, स्पेन 2024

राष्ट्रीय

• भोपाल में विभिन्न समूह शो और कार्यशालाओं में भागीदारी

• प्रख्यात चित्रकार स्व. श्री एम.एफ. हुसैन, प्रख्यात चित्रकार श्री एस.एच. रजा, अंबादास, प्रभाकर कोलते, ज्योति भट्ट, हर्ष स्वामीनाथन, योगेश रावल, अखिलेश, रविन्द्र सिन्हा, एच.एस. भट्टी, डी.एल. पाटीदार, अनिल गायकवाड़, प्रीति तामोट, वीना जैन और बसंत भार्गव के साथ रंगायन आर्ट गैलरी भोपाल में समूह शो

• ‘ड्राइंग रूम कलेक्शन’ – भोपाल

• यूनिसेफ द्वारा आयोजित कार्यशाला ‘मदर एंड चाइल्ड’ होटल ग्रीन वुड्स, भोपाल

• भारत भवन भोपाल में अनेक समूह प्रदर्शनियां

 

संग्रह

• भोपाल, दिल्ली, मुंबई, लंदन-यू.के., एथेंस-सेफालोनिया-ग्रीस, गोथनबर्ग स्वीडन, सिडनी-ऑस्ट्रेलिया, सैन फ्रांसिस्को-कैलिफोर्निया, फ्रांस, टोरंटो-वैंकूवर-कनाडा, नाइजीरिया, फ्लोरिडा आदि स्थानों पर चित्र संग्रहीत

 

विदेश यात्रा : 12 देशों की कलायात्रा

 

रुचियां : चित्रकारी, संगीत, पुस्तकें पढ़ना

 

अन्य जानकारी : अंग्रेज़ी साहित्य और ललित कला विषय में विशेषज्ञता. रंगायन आर्ट गैलरी की स्थापना के बाद कई एकल और समूह शो, संगीत समारोह, पुस्तक वाचन, प्रदर्शनियां और कार्यशालाएं आयोजित की