जन्म दिनांक : 26 अप्रैल, जन्म स्थान : भोपाल
माता : श्रीमती सुषमा सहाय, पिता : श्री मदन नन्दन सहाय
जीवन साथी : लेफ्टिनेंट कर्नल अंशुल अशेष, संतान : पुत्र-01, पुत्री-01
शिक्षा : बीएससी, बीएड, एमबीए
व्यवसाय : कवयित्री/ सीईओ-संस्थापक - क्षितिज : व्हेयर ड्रीम्स मीट रियेलिटी तथा क्षितिज पब्लिकेशन्स, सह संस्थापक- सुषमैड जूलरी ब्राण्ड, नेशनल डायरेक्टर - केएफएल (क्षितिज फैशन एंड लाइफस्टाइल)
करियर यात्रा : एक सफल उद्यमी, लेखिका, एंकर और लाइफ कोच होने के साथ-साथ एक बेहतरीन कवयित्री भी हैं, जो स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में युवाओं को साहित्य के प्रति प्रोत्साहित करती हैं. इसके अलावा सामाजिक कार्यों में भी उनकी सहभागिता है.
साहित्यिक नवाचार के लिए स्विट्जरलैंड से स्विस सीएक्सओ इंटरनेशनल अवार्ड मिला है साथ ही लंदन से वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया.
वर्ष 2018 में क्षितिज संस्था की स्थापना की, जिसके माध्यम से नवोदित कवियों को अपनी बात रखने का सशक्त मंच उपलब्ध कराया है. इतना ही नहीं, उनके द्वारा संचालित वार्षिक कार्यक्रम ‘इन्डियन आइकोनिक पोएट’ ने भारत में 5 सीज़न सफलतापूर्वक पूरे किए.वर्ष 2021 में उन्होंने क्षितिज की विरासत को आगे बढ़ाते हुए केएफएल (क्षितिज फैशन और लाइफस्टाइल) की शुरूआत की. केएफएल राष्ट्रीय स्तर पर सौंदर्य प्रतियोगिताएं आयोजित करता है साथ ही उसका मकसद उन प्रतिष्ठित महिलाओं को आगे लाना है, जो समाज के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। उन्होंने सुषमैड नाम से जूलरी ब्राण्ड भी शुरू किया है.
उपलब्धियां/पुरस्कार
• कवि लक्ष्मीशरण वाजपेयी द्वारा गौरव सम्मान, नई दिल्ली(2017)
• आगमन साहित्यिक समूह द्वारा तेजस्विनी पुरस्कार, नई दिल्ली (2018)
• मिसेज इंडिया समूह द्वारा मिसेज इंडिया मिसेज मोस्ट टैलेंटेड, नई दिल्ली (2018)
• पद्मश्री अशोक चक्रधर द्वारा सम्मानित, नई दिल्ली (2018)
• पद्मश्री शोवना नारायण, वीविंग ड्रीम्स ग्रुप द्वारा इंस्पायरिंग पर्सनालिटी अवार्ड, नई दिल्ली (2019)
• संदीप मारवाह द्वारा डॉ. सरोजिनी नायडू अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, नई दिल्ली (2020)
• बृजभूमि फाउंडेशन द्वारा दिल्ली की 51 प्रभावशाली महिलाएं (2020)
• क्रेजी टेल्स ग्रुप द्वारा सोशल इन्फ्लुएंसर अवार्ड, नई दिल्ली (2021)
• मेंटोर एक्स द्वारा स्वामी विवेकानंद चेंज मेकर अवार्ड (2021)
• विद्या बालिका, हैदराबाद द्वारा महिला उत्कृष्टता पुरस्कार (2021)
• आरएन टॉक्स द्वारा कर्मवीर अवार्ड (2023)
• साहित्य में नवाचार के लिए CXO इंटरनेशनल अवार्ड, स्विट्जरलैंड (2023)
• म्यांमार दूतावास में लायंस क्लब दिल्ली द्वारा वूमेन प्रेस्टीज अवॉर्ड –दिल्ली (2024)
• पीथीयन गेम्स के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व (2022-)
• विभिन्न मीडिया हाउस (दूरदर्शन भोपाल, मारवाह स्टूडियो-नोएडा, रेडियो द्वारका-दिल्ली, रेडियो पंजाब-चंडीगढ़, इनसाइट सक्सेस, स्टार सूचना न्यूज़-पटना, बातें मुलाक़ातें-माउंट आबू, सुरसंगम रेडियो स्टेशन-कनाडा, द्वारा साक्षात्कार, प्रसिद्ध पत्रिकाओं ‘आई टुडे, द इंडियन स्टेटमेंट, बिगिनर आदि में साक्षात्कार प्रकाशित
अन्य जानकारी
• मुख्य वक्ता -AWWA लिट फेस्ट जयपुर और पुणे
• अतिथि- भोपाल लिट फेस्ट, म्यांमार दूतावास में लायंस क्लब दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यक्रम
• विशिष्ट अतिथि- एमएस टॉक्स, आईआईसी-दिल्ली, मिसेज इंडिया यूनिवर्सल पेजेंट, दिल्ली
• अतिथि वक्ता- हिंदी साहित्य उत्सव. दिल्ली, तजुर्बा उद्यमी सम्मेलन-गुरुग्राम, केंद्रीय विद्यालय (पटना), सर्वोदय कन्या विद्यालय (दिल्ली), उड़ान भारतीय कवि सम्मेलन (इंदौर), आर्मी पब्लिक स्कूल (जबलपुर), आईपीए मैराथन, ध्यानचंद स्टेडियम (दिल्ली)
• अतिथि कवि - बहुभाषी कविता संगोष्ठी में पीयूष मिश्रा के साथ, दिल्ली
• निर्णायक - भाषण प्रतियोगिता जयपुरिया स्कूल (लखनऊ), मिलेनियम वर्ल्ड ऑफ स्कूल (गुरुग्राम), ओपन माइक जज-जेआईआईटी कॉलेज (नोएडा)
• पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधरोपण अभियान (भोपाल), भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल चर्चा में शामिल.
रुचियां: पाकशाला, कविताएं लिखना और ड्राइंग