जन्म दिनांक : 17 मार्च, जन्म स्थान : भोपाल
माता : श्रीमती सरोज सिंह, पिता : श्री उदय भान सिंह
शिक्षा : बी.ई. (इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग) – राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विवि 2012, एमबीए (मानव संसाधन एच आर-2017)
व्यवसाय : अभिनेत्री, निर्देशक, सामाजिक कार्यकर्ता
करियर यात्रा-जीवन यात्रा : पिछले 18 वर्षों से रंगमंच और फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में सक्रिय. कॉलेज में विभिन्न सामाजिक विषयों पर नाटकों का निर्देशन. विभिन्न सरकारी जागरूकता अभियानों का हिस्सा होते हुए अनेक नुक्कड़ नाटकों में अभिनय एवं आयोजन. कई नाटकों में अभिनय जिसमें आषाढ़ का एक दिन, यहूदी की लड़की और महाभारत जैसे पौराणिक नाटक शामिल हैं. इन नाटकों का मंचन देश के अलावा विदेशों में भी किया गया. प्रकाश झा और आमिर खान के प्रोडक्शन में बतौर सह निदेशक कार्य किया. बतौर सहायक निदेशक, सहायक कास्टिंग निदेशक 7 फ़िल्में की हैं। अभिनय-निर्देशन के अलावा सामाजिक कार्यों में निरन्तर सक्रिय.
उपलब्धियां/पुरस्कार
• देश भर में 50 से अधिक शहरों (भीलवाड़ा, दिल्ली, मुंबई, उदयपुर, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, शाहजहांपुर आदि) में नाटकों का मंचन
• कारवां द्वारा आयोजित किये जाने वाले भीष्म साहनी नाट्य समारोह में सहायक समन्वयक के रूप में शामिल.
अभिनय
• रंगमंच : आषाढ़ का एक दिन, यहूदी की लड़की, मत्स्यगंधा, डंक, दुहाई, लुकमान, रंग दे बसंती चोला, अच्छे आदमी, मंजी अ रेप विक्टम, दिल्ली तेरी बात निराली, एक गधे की आत्मकथा, आलमगीर, बंदनी आदि
• लघु फिल्म/विज्ञापन : सामाजिक मुद्दों पर बनी सरकारी लघु फ़िल्में- कन्या भ्रूण हत्या, पानी की किल्लत, महिला सशक्तिकरण, एड्स आदि. दूरदर्शन के टेलीड्रामा ‘आदाब अर्ज़ है’, विभिन्न सामाजिक विषयों पर सरकारी एवं गैर सरकारी विज्ञापनों में अभिनय
फिल्म एवं टेलीविजन
• सहायक निर्देशक एवं अभिनेत्री – पीपली लाइव (2009)
• सहायक निर्देशक, सहायक कास्टिंग निर्देशक एवं अभिनेत्री- आरक्षण (2010 ), चक्रव्यूह (2012), गंगाजल (2016)
• सहायक कास्टिंग निर्देशक-फ्रॉड सैंया (2015), एक दूजे के वास्ते (धारावाहिक-सोनी टीवी 2019)
• सहायक निदेशक और सहायक कास्टिंग निर्देशक-लिपस्टिक अंडर माय बुर्का (2016)
अन्य जानकारी
• विभिन्न गायन प्रतियोगिताओं में सहभागिता, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय रंगमंच उत्सवों में सक्रिय सहभागिता
• कारवां नाट्य संस्था द्वारा समय-समय पर आयोजित संगीत एवं अभिनय की कार्यशालाओं में शिरकत
• स्वच्छता अभियान, नारी सशक्तिकरण, एड्स आदि विषयों पर स्कूली बच्चों के लिए वर्कशॉप का संचालन
• विभिन्न कार्यक्रमों में एंकरिंग
• अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में लगातार 15 वर्षों तक सर्वोत्तम वस्त्र विन्यास एवं नृत्य के लिए प्रथम पुरस्कार
• सेनेटरी पैड वितरण एवं माँ बच्चे के पोषण से सम्बन्धित जागरूकता अभियान का हिस्सा
• राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व
• जनजातीय समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए समय-समय पर चित्रकला प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन तथा निर्धन छात्र-छात्राओं के लिए पठन-पाठन सामग्री का वितरण
सदस्य- जनभागीदारी समिति शास. कला एवं वाणिज्य (नवीन) महा. भोपाल, संस्थापक सदस्य-सांस्कृतिक सचिव-यंग थिंकर्स फ़ोरम, सांस्कृतिक प्रमुख-चतुर्थ चित्र भारती फिल्मोत्सव (2022), कारवां (35 वर्षों से सक्रिय संस्था) की सदस्य एवं अभिनेत्री, उपाध्यक्ष-यंग्स थियेटर, महासचिव-पीस फाउंडेशन, जिलाध्यक्ष-एसोसिएशन ऑफ़ सिनेमा एंड टेलीविजन आर्टिस्ट, संयुक्त सचिव-फ़र्स्ट स्टेप एंड सोशल फाउंडेशन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य-भारतीय जनता युवा मोर्चा, भाजपा
सम्मान
• यंग्स थियेटर द्वारा आयोजित सृजन उत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (रंगमहल) सम्मान (2012)
• स्वामी विवेकानंद सार्धशती समारोह समिति द्वारा मानद पुरस्कार (2013)
• एलएनजे भीलवाड़ा द्वारा दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में नाटक मत्स्यगंधा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार (2013)
• सृजन उत्सव में यंग्स थियेटर द्वारा रंग युवायन सम्मान (2013)
• ‘मंजी ए रेप विक्टिम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (2013)
• भीलवाड़ा राष्ट्रीय थियेटर उत्सव, नई दिल्ली में ‘मत्स्यगंधा’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार (2014)
• लिटिल बैले समूह भोपाल द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार (2015)
• रंग आधार संस्था भोपाल द्वारा रंग आधार सम्मान (2015)
• देव रंग उत्सव में युवा अभिनेत्री सम्मान (2016)
• 27वें अखिल भारतीय इफ्तेखार समारोह में रंग गौरव सम्मान (2017)
• इफ्तेखार नाट्य समारोह में यंग अचीवर्स सम्मान (2017)
• कारवां रजत पर्व भोपाल द्वारा श्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार (2018)
• लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय युवा कुम्भ में मध्यप्रदेश से चयनित युवा (2018)
• सुरभि थियेटर समूह द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (2019)
• अभिव्यक्ति नाट्य मंच, राष्ट्रीय ड्रामा मंच शाहजहांपुर द्वारा सर्वश्रेष्ठ संगीत (प्रथम) सम्मान (2019)
• अन्तर्राष्ट्रीय ताज उत्सव आगरा में विशिष्ट सम्मान (2020 )
• इफ्तेखार अकादमी, भोपाल द्वारा विभा मिश्र रंग गौरव सम्मान (2023)
• संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार (2023)
• अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव- खजुराहो में जयाप्रदा द्वारा यंग अचीवर अवार्ड
• विविधा कला एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा विविधा नारी सम्मान 2024
रुचियां : अभिनय एवं समाजसेवा