जन्म दिनांक : 7 सितम्बर, जन्म स्थान : वृन्दावन
माता : स्व. श्रीमती कमलेश शर्मा, पिता : स्व. श्री महेंद्र प्रसाद शर्मा
जीवन साथी : श्री प्रवीण कुमार बित्थारिया, सन्तान : पुत्र - 01
शिक्षा : एम.ए. (अंग्रेज़ी साहित्य, प्राचीन इतिहास और संस्कृति), पीएचडी- 'नोबेल पुरस्कार प्राप्त एफ्रो अमेरिकी महिला उपन्यासकार टोनी मॉरीसन के उपन्यासों का अध्ययन' (आगरा विश्वविद्यालय)
व्यवसाय: शिक्षण/लेखन
करियर यात्रा-जीवन यात्रा : 1994 में पीएससी द्वारा चयनित. वर्तमान में माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में अंग्रेज़ी विभाग में प्राध्यापक के रूप में कार्य करते हुए यहां अध्ययनरत दृष्टिबाधित और अन्य शारीरिक दिव्यांग छात्राओं को हरसंभव सहायता के लिए प्रयासरत साथ ही कई संस्थाओं के साथ जुड़कर दिव्यांग जनों के लिए काम कर रही हैं. लेखन कार्य जारी
उपलब्धियां/पुरस्कार
प्रकाशित कृतियाँ
• ‘नीलाभ हुआ है प्रेम रंग’ (काव्य संग्रह)
• ‘मुड़ कर देखो मुझे’ (कहानी संग्रह)
• ‘कुकनुस’ संपादित (साझा कहानी संग्रह)
• विविध साझा काव्य संग्रहों में कविताओं का प्रकाशन
पुरस्कार/ सम्मान
• कविशाला द्वारा पोएट ऑफ़ द ईयर अवार्ड 2021
• कविशाला द्वारा ऑथर ऑफ द ईयर अवार्ड 2021
• महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान
• अमृता प्रीतम स्मृति कवयित्री सम्मान (2022)
• ‘मुड़कर देखो मुझे’ के लिए कथा सम्मान 2022
• ‘शरद पूनम के चांद’ के लिए विटामिन जिंदगी सर्वश्रेष्ठ कविता का प्रथम पुरस्कार
• ‘उड़ता पहाड़ और तारों भरी रात’ के लिए विटामिन जिंदगी सर्वश्रेष्ठ कहानी का प्रथम पुरस्कार (2022)
• देवी अहिल्या बाई सम्मान (2023)
• ‘नीलाभ हुआ है प्रेम रंग’ के लिए कविशाला द्वारा बुक ऑफ द ईयर पुरस्कार
रुचियां : अध्ययन-अध्यापन, लोक संगीत, लोक कला, ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का भ्रमण
अन्य जानकारी : विकलांगता विमर्श केंद्रित साहित्य की स्वीकृति हेतु प्रयासरत.